{"_id":"68936da26df2e95264011d3b","slug":"there-is-crisis-of-drinking-water-in-chirmiri-municipal-corporation-area-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manendragarh: नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र में पेयजल का छाया संकट, गेल्हापानी वार्ड की महिलाओं ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manendragarh: नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र में पेयजल का छाया संकट, गेल्हापानी वार्ड की महिलाओं ने किया चक्का जाम
Wed, 06 Aug 2025 08:33 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 06 Aug 2025 08:33 PM IST
सार
महिलाओं का कहना है कि जहां एक तरफ एसईसीएल हमारे कॉलोनी में पानी सप्लाई किया करता था, लेकिन 15 से 20 दिन हो गए पानी की दिक्कत से हम लोग जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र में पेयजल का छाया संकट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के सबसे बड़े नगर निगम चिरमिरी के 40 वार्डों में पेयजल का संकट इस कदर छाया हुआ है कि अब गेल्हापानी वार्ड क्षेत्र की महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर सोनावनी नाका पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर चक्का-जाम कर दिया। महिलाओं का कहना है कि जहां एक तरफ एसईसीएल हमारे कॉलोनी में पानी सप्लाई किया करता था, लेकिन 15 से 20 दिन हो गए पानी की दिक्कत से हम लोग जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका निगम चिरमिरी भी पानी की सप्लाई को लेकर कोई गंभीर नहीं है। टैंकर के द्वारा पेयजल सप्लाई किया जा रहा है, लेकिन पानी के संकट से पूरी कॉलोनी जूझ रही है।
विज्ञापन
संकट को लेकर चक्का-जाम किये महिलाओं के पास नगर पुलिस अधीक्षक दीपिका मिंज के साथ एसडीएम और एसईसीएल कुरासिया के उप क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण सिंह चौहान ने पहुंचकर समझाया और तीन दिवस के अंदर पानी सप्लाई सुचारू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद चक्का जाम किये लोगों ने चक्का जाम प्रदर्शन को बंद किया।
विज्ञापन