{"_id":"68199966fc65136f160a1155","slug":"there-is-a-possibility-of-light-rain-in-many-districts-including-raipur-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: रायपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, इस दिन से आंधी-तूफान से मिलेगी राहत, जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: रायपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, इस दिन से आंधी-तूफान से मिलेगी राहत, जानें
Tue, 06 May 2025 10:39 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 06 May 2025 10:39 AM IST
सार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग की ओर से राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है, वहीं तेज हवाएं और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग की ओर से राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है, वहीं तेज हवाएं और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन तक प्रदेश में गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं सात मई से इसकी तीव्रता में कमी आने की संभावना है। मंगलवार को सबसे ग्राम रायपुर रहा है।
छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पूर्वी राजस्थान से मध्य प्रदेश दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और झारखंड होते हुए उतरी बांग्लादेश तक स्थित है। यह समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है। उत्तर दक्षिण ध्रुव का दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश से मराठवाड़ा तेलंगाना उत्तर आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर फैली हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह के समय तेज धूप और गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। वहीं शाम होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान गरज चमक के साथ वज्रपात और हल्की मध्यम बारिश की आसार है।
इस दौरान प्रदेश के एक-दो जगह पर मेघ गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। अगले दो दोनों भी इसका असर देखने को मिल सकता है। राजधानी रायपुर में आज मंगलवार को आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं मंगलवार को सबसे गर्म रायपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.02 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।