फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   there is a possibility of intense heat with bright sunshine and heat wave in many districts in Chhattisgarh

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदले तेवर, तेज धूप के साथ भीषण गर्मी के आसार, कई जिलों में लू की आशंका

Tue, 22 Apr 2025 10:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 22 Apr 2025 10:39 AM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूप और भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में अगले 12 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन
there is a possibility of intense heat with bright sunshine and heat wave in many districts in Chhattisgarh
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूप और भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में अगले 12 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं मध्य भागों में 48 घंटे के बाद अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में लू की स्थिति गंभीर होती जा रही है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पूर्व पश्चिम गत मध्य पाकिस्तान और उसे सेट उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवती परिसंचरण से लेकर दक्षिण उत्तर प्रदेश झारखंड और उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य बांग्लादेश तक औसत समुद्र से 0.9 कमी ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम मिजाज बदला हुआ है। आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि शाम को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो जगह पर अति हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे गर्म बिलासपुर रहा। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed