{"_id":"683293ae1f098a815f0b75ed","slug":"there-is-a-possibility-of-heavy-rain-with-thunder-and-lightning-in-chhattisgarh-for-the-next-one-week-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश के आसार, यहां जानें IMD का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश के आसार, यहां जानें IMD का अलर्ट
Sun, 25 May 2025 09:21 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 25 May 2025 09:21 AM IST
सार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की एंट्री हो चुकी है। पांच से छह जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में इन दिनों गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की एंट्री हो चुकी है। पांच से छह जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में इन दिनों गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने गर्मी से राहत की खबर दी है। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक गरज-चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इससे तेज धूप और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून 24 में को केरल में दस्तक दे चुका है, जबकि सामान्य तिथि 1 जून है। दूसरी ओर पूर्व मध्य अरब सागर और उससे सटे दक्षिण कोंकण तट पर एक दबाव बना हुआ है। पूर्व मध्य अरब सागर से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो पूर्व मध्य अरब सागर और उससे सटे दक्षिण कोंकण तट दक्षिण मध्य महाराष्ट्र दक्षिण मराठवाड़ा और उत्तरी तेलंगाना पर दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवर्ती परिसंचरण के पर औसत समुद्र तल से 1.5 और 3.5 किमी ऊपर स्थित है।
आज रविवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। साथ ही राजधानी रायपुर में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम का मिजाज बदलने और बारिश की गतिविधि बढ़ने से बीते दिनों की तुलना में प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 35 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। पिछली 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ में एक जगह पर मेघ गर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है।