फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   There is a possibility of heavy rain in the Bastar division of Chhattisgarh for the next five days

CG Weather: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों झमाझम बारिश के आसार, जानें आपके शहर में मौसम का हाल

Sat, 19 Jul 2025 09:40 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 19 Jul 2025 09:40 AM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों अनेक हिस्सों में मध्यम बारिश हो रही है। अगले पांच दिनों तक बस्तर संभाग के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार हैं। इस बीच सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
There is a possibility of heavy rain in the Bastar division of Chhattisgarh for the next five days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों अनेक हिस्सों में मध्यम बारिश हो रही है। अगले पांच दिनों तक बस्तर संभाग के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार हैं। इस बीच सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं धूप और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। आज शनिवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के आसार है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। इसके उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश और पूर्वी राजस्थान से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ने और अगले 24 घंटे के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होकर एक सुस्पष्ट निनम दबाव का क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। दूसरी ओर मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर राजस्थान से डाल्टनगंज होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी जा रही है।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि आज शनिवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक दो जगहों पर भारी बारिश के साथ मेघगर्जन की संभावना है। अगले 5 दिन तक बस्तर संभाग के कई हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में रहा। यहां 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। बारिश की गतिविधियों में कमी आने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि आगामी दिनों में फिर से पूरे प्रदेशभर में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। राजधानी रायपुर में आज मौसम आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। साथ ही बूंदाबांदी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed