फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Theft worth lakhs revealed in CA firm, former employee turns out to be mastermind; Rs 7.80 lakh recovered in 3

Raipur: CA फर्म में लाखों की चोरी का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड;30 घंटे में 7.80 लाख रुपये बरामद

Thu, 23 Jul 2026 07:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 23 Jul 2026 07:56 PM IST
सार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म से लाखों रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 30 घंटे के भीतर सुलझा लिया। मामले में फर्म के पूर्व कर्मचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.80 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Theft worth lakhs revealed in CA firm, former employee turns out to be mastermind; Rs 7.80 lakh recovered in 3
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म से लाखों रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 30 घंटे के भीतर सुलझा लिया। मामले में फर्म के पूर्व कर्मचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.80 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी उमेश पोर्ते पहले संबंधित कार्यालय में काम कर चुका था। नौकरी के दौरान उसे कार्यालय में नकदी रखने की व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाते हुए उसने अपने साथी लक्ष्मीनारायण ध्रुव के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची।
विज्ञापन


घटना 21 जुलाई की है, जब सुबह कार्यालय पहुंचने पर कैश काउंटर का ताला टूटा मिला और उसमें रखी नकदी गायब थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ वर्तमान एवं पूर्व कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान संदेह उमेश पोर्ते पर गया। पुलिस ने बिलासपुर में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली और अपने साथी की भूमिका का भी खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने लक्ष्मीनारायण ध्रुव को भी गिरफ्तार कर लिया।


दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 7.80 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार, उमेश पोर्ते के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed