फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Theft in secluded house of lecturer in Raigarh

CG: व्यख्याता के सुनसान मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी समेत गहने किए गायब

Thu, 17 Apr 2025 11:51 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Thu, 17 Apr 2025 11:51 AM IST
सार

रायगढ़ जिले में चोरों ने व्यख्याता के सुनसान मकान में चोरी की। चोरों ने नकदी समेत जेवरात चोरी किए। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Theft in secluded house of lecturer in Raigarh
पुलिस थाना लैलूंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लैलूंगा थाना क्षेत्र में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एक व्याख्याता के सुनसान मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और नकदी राशि तथा सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंजारा निवासी बिमला डनसेना जशपुर जिले के सुरंगपानी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता हैं। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह रोजाना कुंजारा से स्कूल आती-जाती हैं। उनके मकान के ऊपरी हिस्से में दिलचंद मेश्राम किराये पर रहते हैं, जो उसी स्कूल में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


बिमला ने बताया कि 11 अप्रैल को वह अपने बेटे और वृद्ध मां के साथ मायके पत्थलगांव गई थी। वहां से 12 अप्रैल को दिलचंद मेश्राम की शादी में शामिल होने रायगढ़ आई थी। इस दौरान उनका मकान खाली था और सभी कमरों में ताला लगा था। 15 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे संतोष बंजारा उनके घर एलआईसी फॉर्म देने गया और उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। उसने तुरंत फोन कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में मौके पर पहुंचने पर बिमला ने देखा कि अलमारी से 50,000 रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात, जिनमें सोने का झुमका, बाली, लटकन, अंगूठी, लॉकेट, कनौती, ब्रेसलेट तथा चांदी की पायल और बिछिया गायब थे। जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 90,000 रुपये है। इस तरह, कुल मिलाकर 1,40,000 रुपये की चोरी हुई। लैलूंगा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 380 (चोरी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed