फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Theft in Government Higher Secondary School Jarhi police busy investigating the case in Surajpur

सूरजपुर: शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल जरही में चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Mon, 30 Jun 2025 08:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 30 Jun 2025 08:09 PM IST
सार

सूरजपुर में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल जरही में देर रात चोरों ने हमला कर बेशकीमती 3 नग लैपटॉप,  2 नग यूपीएस की चोरी कर ली है। तो वही 5 नग लोहे के अलमारी को तोड़ उसमें रखे समान को भी बिखेरे जाने की खबर है। 

विज्ञापन
Theft in Government Higher Secondary School Jarhi police busy investigating the case in Surajpur
स्कूल में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल जरही में देर रात चोरों ने हमला कर बेशकीमती 3 नग लैपटॉप, Intex कम्पनी के 2 नग यूपीएस की चोरी कर ली है। तो वही 5 नग लोहे के अलमारी को तोड़ उसमें रखे समान को भी बिखेरे जाने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर बनारस स्टेट हाईवे मुख्य मार्ग पर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में देर रात चोरों के द्वारा हमला कर स्कूल के पीछे का दरवाजा तोड़कर रिकार्ड शाखा, प्राचार्य कक्ष, लैब कक्ष के अलग अलग 4 दरवाजा को तोड दिया गया। वही रिकॉर्ड कक्ष में रखें लोहे की अलमारी को तोड़ कर Hp कंपनी के तीन नग लैपटॉप, Intex कंपनी के 2 नग यूपीएस की चोरी कर ली गई है। वही इस घटना में चोरों के द्वारा 5 नग लोहे के अलमारी को तोड़ उसमें रखे सामान को जमीन में बिखेर कर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है, वही सोमवार की सुबह विद्यालय की प्राचार्य के द्वारा स्कूल पहुंच कर अपने कक्ष की ओर जाया गया तो देखा गया कि उनके कक्ष का ताला टूट हुआ है एवं सामान भी बिखरा हुआ है। उन्होंने तत्काल अपने अन्य शिक्षकों को बुलाकर स्कूल के अलग-अलग कक्ष में जाकर देखा गया जिसमें रिकॉर्ड शाखा की अलमारी से 3 नग लैपटॉप व 2 नग यूपीएस की चोरी हुई है। उन्होने तत्काल घटना की जानकारी भटगांव थाने को।दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सरफराज फिरदौस अपने दल बल के साथ विद्यालय पहुंचकर घटनास्थल की जांच किया। 

विज्ञापन


सीसीटीवी घटना से पूर्व मिली बन्द
विद्यालय में चोरी की वारदात की घटना घटित होने के उपरांत पुलिस प्रशासन के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुवायना किया जा रहा था। तभी पुलिस की सीसीटीवी की ओर नजर पड़ी, तो उसकी जांच की गई तब पाया गया कि सीसीटीवी शनिवार की देर शाम 5 बजे से ही बंद पाया गया। 
विज्ञापन


चोरी से पूर्व मेनस्विच को सन्दिग्ध ने किया बंद
विद्यालय में शनिवार की देर शाम से ही मेन स्विच बन्द पाया गया। जिससे चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हो सकी। जिससे पुलिस अब अंदेशा लग रही है कि हो ना हो उक्त चोरी में विद्यालय का कोई न कोई व्यक्ति की मिलीभगत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्यशैली पर उठ सवाल
भटगांव थाना क्षेत्रान्तर्गत इन दोनों चोरी की घटना आम सी हो गई है। लगातार चोरों के द्वारा भटगांव जरही में  छुटपुट चोरी जैसी घटनाओं को चोर आसानी से अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। वही चोरी हुए सामान की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटना को छोटी बताते हुए नजरअंदाज कर रही है। जिससे छोटी मोटी चोरी होने पर लोग भी थाने की ओर रुख रही कर रहे है। जिससे क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटना आम सी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed