फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   theft form Pharmaceuticals Department in Raipur

Raipur: औषधि विभाग के दफ्तर से जब्त लाखों का माल पार, चोरों ने लगाई सेंध, एक महिला भी शामिल

Mon, 13 Feb 2023 04:08 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 04:08 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी कही जाने वाली औषधि विभाग की कार्रवाई में बीते दिनों पकड़े गए दवाइयों के जखीरे को चोर औषधि विभाग के दफ्तर से उड़ा ले गए। इसके बाद सुस्त बैठे  विभाग के अधिकारियों को जैसे ही इस बात की सूचना लगी।

विज्ञापन
theft form Pharmaceuticals Department in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी कही जाने वाली औषधि विभाग की कार्रवाई में बीते दिनों पकड़े गए दवाइयों के जखीरे को चोर औषधि विभाग के दफ्तर से उड़ा ले गए। इसके बाद सुस्त बैठे  विभाग के अधिकारियों को जैसे ही इस बात की सूचना लगी। उन्होंने फौरन कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। चोरी हुआ माल लगभग 8 लाख 20 हजार रुपए का बताया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के माल को जब्त किया है। वहीं आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में औषधि विभाग ने करोड़ों रुपए की अवैध दवाइयों को पकड़कर खूब वाहवाही लूटी थी। जिसे औषधि विभाग ने जब्ती बनाकर रायपुर स्थित अपने कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर रख दिया था। औषधि विभाग इस कार्रवाई को अभी 10 दिन का भी समय ही पूरा हुआ था कि जब की गई खाली बोतल और कार्टून को चोर उड़ा ले गए। 
विज्ञापन


10 फरवरी की वारदात
जैसे ही चोरी की भनक विभाग के लोगों को लगी तुरंत विभाग का अमला रायपुर के कोतवाली थाना पहुंच गया। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात 10 फरवरी की शाम से 11 फरवरी की देर शाम तक हुई है। पुलिस ने मामला कायम कर लिया है और चोरों की तलाश में जुटी रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
कोतवाली क्षेत्र के सीएसपी योगेश साहू का कहना है कि खाद्य विभाग ने पिछले दिनों जो कार्रवाई की थी उसका सामान जब्त कर रखा था। जिसमें से छोटी दवाई की खाली बोतल, कार्टून चोरी हो गया था। फिलहाल, पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से 3 महिलाएं भी शामिल हैं। महिलाओं ने चोरी कर कबाड़ी को बेच दिया था। पूरे मामले में कबाड़ी भी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस के मुतबिक, चोरी का सामान करीब 8 लाख 20 हजार रुपए का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed