{"_id":"67ee5b06d9445ae711084fd4","slug":"theft-at-sbi-choice-center-in-korba-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: च्वॉइस सेंटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, नकदी लेकर हुए फरार; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: च्वॉइस सेंटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, नकदी लेकर हुए फरार; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 03 Apr 2025 03:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 03 Apr 2025 03:38 PM IST
सार
कोरबा में एसबीआई के चॉइस सेंटर में चोरों ने ताला तोड़कर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों की सारी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
चॉइस सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल के पास एसबीआई के चॉइस सेंटर में चोरों ने ताला तोड़कर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों की सारी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एसबीआई के चॉइस सेंटर संचालक ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
एसबीआई के लोक सेवा केंद्र के संचालक विकास सिंह राणा ने बताया कि रोज की तरह वो बुधवार की चॉइस सेंटर रात को नौ बजे बंद कर अपने घर चले गए। गुरुवार की सुबह जब चॉइस सेंटर खोलने के लिए पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था और उसने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। वहीं, लॉकर का ताला भी टूटा हुआ था, जिसमें से कर लगभग 15 हजार रुपये नकदी रकम गायब थे।
विज्ञापन
चोरों की सारी कर करतूत चॉइस सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं, चोरों ने पहले चॉइस सेंटर के बाहर लगे दोनों सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद उसे दूसरा दिशा में टेढ़ा करके अंदर घुस गए, लेकिन अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में नकाबपोश चोर कैद हो गया। चॉइस सेंटर के संचालक ने बताया कि चोरों ने तीसरी बार निशाना बनाया है। इससे पहले भी दो बार चोरी की घटना घट चुकी है, जिसमें चोर पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। तीसरी बार फिर से एक बार चोरी की घटना सामने आई है।
विज्ञापन