फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The open truth of the system A pregnant woman gave birth to a child on the way

सिस्टम की खुली सच्चाई: गर्भवती महिला ने रास्ते में दिया बच्चे को जन्म, नामुमकिन है एंबुलेंस का गांव तक पहुंचना

Tue, 05 Aug 2025 05:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 05 Aug 2025 05:39 PM IST
सार

बलरामपुर रामनुजगंज जिले के वाड्रफनगर में सरकारी दावों की जमीनी हकीकत क्या है, इसकी तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। एक गर्भवती महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्चे को जन्म दे दिया।

विज्ञापन
The open truth of the system A pregnant woman gave birth to a child on the way
जन्म देने के बाद नवजात को लेकर नदी पार करती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामनुजगंज जिले के वाड्रफनगर में सरकारी दावों की जमीनी हकीकत क्या है, इसकी तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। एक गर्भवती महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्चे को जन्म दे दिया। इसका सबसे बड़ा कारण पुल और सड़क की सुविधा न होना बताया जा रहा है। वाड्रफनगर के सोनहत गांव की यह तस्वीर सिस्टम की सच्चाई बयां कर रही है। यहां एक गर्भवती महिला, जो पंडो जनजाती की है पैदल अस्पताल के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिया। 

विज्ञापन

 

परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई, बच्चे के जन्म के बाद महिला को नवजात को लेकर नदी पार करनी पड़ी क्योंकि गांव तक न तो सड़क है, न ही पुल और एंबुलेंस पहुंचना तो नामुमकिन है। नवजात को जन्म देने के बाद, महिला को 15 किलोमीटर तक बाइक पर बैठा कर अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल महिला और बच्चा दोनों का इलाज सिविल अस्पताल रघुनाथनगर में जारी है। स्थानीय लोगों की मानें तो बरसात के मौसम में इस इलाके के हालात और भी खराब हो जाते हैं। नदी-नाले उफान पर आ जाते हैं और पुल की कमी भारी मुसीबत बन जाती है। सरकार जहां हर घर तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का दावा करती है, वहीं हकीकत ये है कि कुछ गांव आज भी सड़क और पुल जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed