फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The Kavad Yatra started by the young IAS officer continues today in Balrampur Ramanujganj

बलरामपुर रामानुजगंज: युवा आईएएस अधिकारी के द्वारा की गई कावड़ यात्रा की शुरुआत आज भी जारी, जानें मामला

Mon, 14 Jul 2025 06:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 14 Jul 2025 06:25 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज में सावन मास के पहले सोमवार को तातापानी तपेश्वर धाम में जल चढ़ाने के लिए कावड़ यात्रियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

विज्ञापन
The Kavad Yatra started by the young IAS officer continues today in Balrampur Ramanujganj
कावड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज में सावन मास के पहले सोमवार को तातापानी तपेश्वर धाम में जल चढ़ाने के लिए कावड़ यात्रियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। कावड़ यात्री मां महामाया मंदिर छठ घाट कन्हर नदी से जल उठाकर तातापानी तपेश्वर धाम में जल चढ़ाने के लिए पैदल गए। सुबह करीब 5 बजे से कावड़ यात्रियों का यहां पहुंचना प्रारंभ हो गया था जो दोपहर 1 बजे तक चलता रहा सुबह 7 बजे के बाद महामाया मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल निर्मित हो गया था। 

विज्ञापन


गौरतलब है की कुछ वर्ष पहले तात्कालिक कलेक्टर संजीव झा की पहल पर तातापानी तपेश्वर धाम में जल चढ़ाने के लिए कावड़ यात्रा की शुरुआत हुई थी। नगर के माँ महामाया मंदिर छठ घाट कन्हर नदी से जल उठाने के लिए दूर दराज गांव के साथ-साथ झारखंड के सरहदी गांव से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। सावन मास के पहले सोमवार को कावड़ यात्रियों में उत्साह देखते बन रहा था। कावड़ यात्रियों का कई समूह बाजे गाजे के साथ जल उठाने पहुंचा। सभी ने बिना चप्पलों के रामानुजगंज से तातापानी का 16 किलोमीटर का सफर तय किया। कावड़ यात्रियों में छोटे छोटे बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग भी सम्मिलित दिखे। कांवर यात्रियों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की रही। छठ घाट में महामाया मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे विधि विधान से पूजा अर्चना कर कावड़ यात्रियों को तातापानी के लिए रवाना कर रहे थे। श्रद्धालुओं की भीड़ एवं कन्हर नदी के उफान देखते हुए पुलिस उप निरीक्षक निर्मल प्रसाद राजवाड़े, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।  गोताखोर की टीम पूरे समय मुस्तैद रही।
विज्ञापन


मेले जैसा माहौल हो गया निर्मित कावड़ बेचने पिछले वर्षों की समान इस वर्ष भी झारखंड से कई दुकानदार कावड़ लेकर आए थे जो यहां सुबह 6 बजे ही अपना-अपना दुकान लगा दिए थे। सुबह 7 बजे के बाद श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के कारण यहां मेला जैसा माहौल निर्मित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव झा ने कावड़ यात्रा की बलरामपुर एवं रामानुजगंज से की थी शुरुआत   कुछ वर्ष पूर्व तात्कालिक कलेक्टर संजीव झा ने कावड़ यात्रा की भव्य शुरुआत रामानुजगंज एवं बलरामपुर से की थी रामानुजगंज में मां महामाया मंदिर कन्हर नदी से जल उठाना तय किया गया था वहीं बलरामपुर में शिवगढ़ी चनान नदी से जल उठाना तय किया गया था। वो परंपरा आज भी चली आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed