केशकाल: रात के अंधेरे में तस्करी, दिन में पकड़े गए तस्कर, लाखों की सागौन लकड़ी वन विभाग ने किया जब्त
वन संपदा की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। केशकाल वनमंडल के बड़ेराजपुर परिक्षेत्र अंतर्गत विश्रामपुरी इलाके में 28 अगस्त को गश्ती के दौरान अवैध रूप से काटे गए सागौन के लट्ठे बरामद किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन संपदा की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। केशकाल वनमंडल के बड़ेराजपुर परिक्षेत्र अंतर्गत विश्रामपुरी इलाके में 28 अगस्त को गश्ती के दौरान अवैध रूप से काटे गए सागौन के लट्ठे बरामद किए गए।
पुलिस टीम ने जंगल से मिले सागौन लट्ठों को वाहन क्रमांक सीजी 03-9778 में जब्त कर थाना विश्रामपुरी लाकर वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी की माप-जांच की और कुल 11 नग सागौन लट्ठे (1.553 घन मीटर) को विधिवत जब्त किया। बरामद लकड़ी को सुरक्षा में लेकर उपभोक्ता डिपो केशकाल भेजा गया।
इसी बीच, केशकाल परिक्षेत्र अंतर्गत कोहकामेटा के पास आकस्मिक वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस-वनकर्मी टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वाहन में रखी सागौन लकड़ी को जब्त कर सुरक्षित रूप से केशकाल वन डिपो में जमा कराया गया।
वन विभाग ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वनों की अवैध कटाई और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।