फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The date of admission in Chhattisgarh colleges has now been extended till September 5

छात्रों को बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ के सभी महाविद्यालयों में प्रवेश की तिथि अब पांच सितंबर तक बढ़ी

Fri, 29 Aug 2025 05:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 29 Aug 2025 05:38 PM IST
सार

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अब प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2025 कर दी गई है।

विज्ञापन
The date of admission in Chhattisgarh colleges has now been extended till September 5
छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों में प्रवेश की तिथि अब पांच सितंबर तक बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ शासन ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अब प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2025 कर दी गई है।

पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025 निर्धारित की गई थी। हालांकि, सीटें रिक्त रहने की स्थिति को देखते हुए प्रवेश की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित समयसीमा तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। अब वे 5 सितंबर तक महाविद्यालयों में प्रवेश ले सकेंगे।

विज्ञापन

इस निर्णय का स्वागत करते हुए छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने कहा कि इससे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित होगा और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने इस आदेश की प्रति सभी विश्वविद्यालयों, शासकीय महाविद्यालयों और संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed