{"_id":"6787b6124bd4a7525e02968b","slug":"the-canteen-run-by-vidya-self-help-group-has-become-an-example-of-self-reliance-in-chhattisgarh-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: विद्या स्व-सहायता समूह से संचालित कैंटीन आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल, जानें सफलता की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: विद्या स्व-सहायता समूह से संचालित कैंटीन आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल, जानें सफलता की कहानी
Wed, 15 Jan 2025 06:50 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 15 Jan 2025 06:50 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित विद्या स्व-सहायता समूह ने एक नई पहल करते हुए कैंटीन संचालन का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
विद्या स्व-सहायता समूह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित विद्या स्व-सहायता समूह ने एक नई पहल करते हुए कैंटीन संचालन का काम शुरू किया है। यह कैंटीन न केवल स्वादिष्ट और किफायती भोजन उपलब्ध करा रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
समुह की अध्यक्ष राधा साहू ने बताया कि हम लोगों के द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्व रोजगार योजना घटक के तहत बैंक से ऋण प्राप्त कर कैंटीन संचालन का कार्य प्रारंभ किया जहाँ समूह की महिलाएं मिलकर भोजन तैयार कर रही हैं और ग्राहकों को परोस रही हैं। उनका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना है। कैंटीन का संचालन पूरी तरह से समूह द्वारा किया जा रहा है, जिसमें भोजन निर्माण, ग्राहक सेवा, और वित्तीय प्रबंधन शामिल है।
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह की इस पहल से महिलाओं को न केवल रोजगार मिला है, बल्कि वे वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में भी अग्रसर हो रही हैं। कैंटीन के माध्यम से न केवल महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विद्या स्व-सहायता समूह की सदस्य गीता सिंह ने कहा, इस पहल से हमें अपनी पहचान बनाने का मौका मिला है। अब हम अपने परिवार का बेहतर तरीके से सहयोग कर पा रहे हैं। यह कैंटीन न केवल एक व्यवसाय है, बल्कि समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने की प्रेरणा भी दे रही है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से इस तरह के प्रयास देशभर में स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।