फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The candidate who came to collect nomination form was kidnapped and beaten in nomination form was torn in CG

Raipur: प्रत्याशी का अपहरण, पहले कार में बैठाकर जमकर पीटा, फिर नामांकन फॉर्म फाड़ा; FIR दर्ज

Sun, 02 Feb 2025 08:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 02 Feb 2025 08:48 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरण किसी आम आदमी का नहीं, बल्कि चुनाव लड़ने वाला एक प्रत्याशी का हुआ था। 
 

विज्ञापन
The candidate who came to collect nomination form was kidnapped and beaten in nomination form was torn in CG
योगेश दास गुरु गोसाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिल्दा के जनपद कार्यालय में प्रत्याशी योगेश दास गुरु गोसाई नामांकन भरने आए थे। इस दौरान उन्हें अपहरण कर मारपीट की गई। मामले में तिल्दा नेवरा थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है। योगेश दास गुरु गोसाई ने जनपद उपाध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे पर आरोप लगाया है। वहीं जनपद उपाध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे के भाई बीजेपी प्रदेश किसान मंत्री वेदराम मनहरे ने इसे झूठी एफआईआर बताया है। 
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता ने प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए उसका किडनैप कर लिया। दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा और पिटाई भी की। उनका आरोप है कि धमकी दी गई है कि अगर वह चुनाव लड़ेगा, तो उसके पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि वह खरोरा का निवासी है। उसने बीते एक जनवरी को अपने समर्थकों के साथ जनपद पंचायत क्षेत्र के क्रामांक 18 से चुनाव लड़ने के लिए जनपद पंचायत कार्यालय फॉर्म लेने गया हुआ था। इस दौरान उसे टिकेश्वर उर्फ सोनू मनहरे, राहुल डहरिया ने चुनाव नहीं लड़ने की बात कही। उन्होंने बताया कि कुछ देर में पीड़ित को मनहरे ने मारना शुरू कर दिया। इसके बाद जबरदस्ती अपनी कार बैठाया। लगभग दो घंटे तक बंधकर बनाकर रखा। इस दौरान मोबाइल छीन लिया गया और टिकेश्वर मनहेर ने नामांकन फॉर्म भी फाड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर जनपद उपाध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे के भाई बीजेपी प्रदेश किसान मंत्री वेदराम मनहरे ने कहा कि झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है। टिकेश्वर और उसके बीच किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। एफआईआर में लिखी गई पूरी कहानी झूठी है। उन्होंने कहा कि हमने भी थाने में इस फर्जी एफआईआर को रद्द करने पर आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया है।


मामले में ग्रामीण एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि पहले पक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी आवेदन दिया है, जिस पर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed