फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The body of an unknown youth was found in the Hasdeo river

CG: हसदेव नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ में चूड़ियां और पैंट जेब में मिला सॉल्यूशन; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 07 May 2025 01:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 07 May 2025 01:58 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा जिले के हसदेव नदी के लछनपुर रेत घाट के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
The body of an unknown youth was found in the Hasdeo river
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले के हसदेव नदी के लछनपुर रेत घाट के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या या आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक ने काली शर्ट-पैंट पहनी थी और हाथ में दो चूड़ियां थी। उसके पैंट की जेब से एक सॉल्यूशन की शीशी भी मिली है। शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और मृतक की पहचान के लिए उसका फोटो सभी थाना क्षेत्रों में भेजा गया है। यदि पहचान हो जाती है तो पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा, अन्यथा पुलिस अंतिम संस्कार करेगी। शव को फिलहाल मर्चुरी में रखा गया है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed