{"_id":"6884ead07bc3d7f6a30eeeb5","slug":"the-body-of-a-young-man-was-stuffed-in-a-sack-and-thrown-into-a-pond-in-raipur-two-arrested-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब, शक और हत्या: दोस्ती की आड़ में खौफनाक साजिश, रायपुर में युवक की लाश बोरी में भर डबरी में फेंकी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब, शक और हत्या: दोस्ती की आड़ में खौफनाक साजिश, रायपुर में युवक की लाश बोरी में भर डबरी में फेंकी, गिरफ्तार
Sat, 26 Jul 2025 08:19 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 26 Jul 2025 08:19 PM IST
सार
रायपुर जिला के थाना राखी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बेन्द्री स्थित गिट्टी खदान में हुए युवक की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर जिला के थाना राखी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बेन्द्री स्थित गिट्टी खदान में हुए युवक की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरी में भरकर पानी से भरे डबरी में फेंक दिया था। पहचान छिपाने के लिए मृतक के चेहरे पर पत्थर पटक दिए थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि पूर्व नियोजित हत्या थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जो मृतक के बचपन के दोस्त निकले।
पुलिस को 24 जुलाई को सूचना मिलने पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना राखी पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। शव पूरी तरह सड़ा-गला था, शरीर से अंतड़ियां बाहर निकली हुई थीं और चेहरा पहचानने लायक नहीं बचा था। कई थानों में दर्ज गुम इंसान की रिपोर्ट खंगालने के बाद, शव की पहचान दिनेश मानिकपुरी उर्फ माडल (उम्र 20 वर्ष), निवासी कायाबांधा, थाना मंदिर हसौद, रायपुर के रूप में हुई।
जांच में सामने आया कि दिनेश अपने दो दोस्तों साहेब दास मानिकपुरी (19) और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा (25) के साथ गिट्टी खदान के पास बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान गांव की एक लड़की को लेकर तीनों के बीच कहासुनी हो गई। क्रोध में आकर साहेब और सोहन ने अपने पास रखे चाकू से दिनेश के गले और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने दिनेश के चेहरे और सिर पर पत्थर पटक कर उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की और शव को एक बोरी में भरकर उसमें पत्थर डालकर पास की डबरी में फेंक दिया ताकि शव जल्दी डूब जाए और किसी को शक न हो। पुलिस ने जब गहन पूछताछ शुरू की, तो पता चला कि मृतक को आखिरी बार साहेब और सोहन के साथ एक्टिवा पर जाते देखा गया था। पहले दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी सबूतों और सख्ती से पूछताछ के बाद उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।