फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The body could not be identified even after six days, the police performed the last rites in korba

'सड़क हादसा या साजिश': छह दिन बाद भी नहीं हो सकी सड़क किनारे मिली लाश की पहचान, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

Tue, 04 Nov 2025 04:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अमन कोशले Updated Tue, 04 Nov 2025 04:26 PM IST
सार

मानिकपुर थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में घायल हुए अज्ञात युवक की मौत के छह दिन बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। परिजनों का कोई सुराग न मिलने पर मानिकपुर पुलिस ने वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार किया है।
 

विज्ञापन
The body could not be identified even after six days, the police performed the last rites in korba
छह दिन बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में घायल हुए अज्ञात युवक की मौत के छह दिन बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। परिजनों का कोई सुराग न मिलने पर मानिकपुर पुलिस ने वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन


यह घटना गुरुवार 29 अक्टूबर की रात की है। मानिकपुर फाटक के पास रेलवे स्टेशन के सामने मुख्य मार्ग साइडिंग रोड पर राहगीरों ने एक युवक को सड़क किनारे पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। उसका रंग गोरा, दाहिने कान में बाली, हाथ की उंगली में अंगूठी और हाथ पर R.K नाम का टैटू पाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में मुनादी कराई, साथ ही सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर उसकी तस्वीरें भी साझा कीं। बावजूद इसके, छह दिन बीत जाने के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक के परिजनों का कोई सुराग नहीं मिलने के कारण शव को वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या या हादसा? पुलिस कर रही जांच
फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह सड़क हादसा था या किसी साजिश का नतीजा। युवक के शरीर पर मिले निशान और घटनास्थल के साक्ष्य के आधार पर पुलिस अलग-अलग पहलुओं से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed