फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Terror of fearless criminals in Raipur, two brothers attacked with a knife near the police station area

Raipur News: रायपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, थाना क्षेत्र के पास दो भाइयों पर चाकू से हमला

Sun, 14 Dec 2025 04:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 14 Dec 2025 04:24 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के कबीर नगर इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित एम्स रेसीडेंसी परिसर में देर रात दो कारोबारी भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया।

विज्ञापन
Terror of fearless criminals in Raipur, two brothers attacked with a knife near the police station area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के कबीर नगर इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित एम्स रेसीडेंसी परिसर में देर रात दो कारोबारी भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि दोनों घायल भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपड़े के कारोबारी आकाश सखूजा रात करीब 10 बजे अपने दोस्तों के साथ एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी दौरान कुछ युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और वहां काम करने वाले कर्मचारी को धमकाने लगे। कर्मचारी ने स्थिति की जानकारी तुरंत आकाश को फोन पर दी।
विज्ञापन


आकाश ने विवाद को शांत करने के इरादे से युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन इससे वे और उग्र हो गए। कुछ ही देर में आरोपी एम्स रेसीडेंसी पहुंचे और आकाश के साथ गाली-गलौज करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। आकाश को बचाने के लिए पहुंचे उसके भाई विशाल पर भी हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार किए। दोनों भाइयों को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के पास वारदात, इलाके में दहशत
घटना स्थल पुलिस थाने से बेहद नजदीक बताया जा रहा है। रात के समय एम्स रेसीडेंसी परिसर में बड़ी संख्या में युवक मौजूद रहते हैं। अचानक हुई इस चाकूबाजी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद आरोपी बेखौफ होकर मौके से निकल गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। देर रात तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी, हालांकि पुलिस टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed