फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Temperature started rising in Chhattisgarh, mercury crossed 40 degrees in seven districts

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में चढ़ने लगा तापमान, सात जिलों में पारा 40 डिग्री के पार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Fri, 28 Mar 2025 10:30 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 28 Mar 2025 10:30 AM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढ़ते तापमान से लोगों की भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया है। आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

विज्ञापन
Temperature started rising in Chhattisgarh, mercury crossed 40 degrees in seven districts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बढ़ते तापमान से लोगों की भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया है। आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इन दिनों बारिश की कोई संभावना नहीं है। अब तेज धूप और भीषण गर्मी पड़ सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी भागों में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ने की संभावना है। इसके बाद दिन का तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। दूसरी ओर उत्तरी भागों में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके दो दिन बाद एक से दो डिग्री दिन का पारा गिर सकता है।
विज्ञापन


प्रदेश के सात जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। आगामी दिनों में इन इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। रायगढ़ में 41.01, बिलासपुर में 40.3, मुंगेली में 41.5, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 40.8, बेमेतरा में 41, रायपुर में 40.6 और राजनांदगांव में 40 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed