फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Temperature started rising due to stopping of rain in Chhattisgarh

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश थमने से बढ़ने लगा तापमान, जानें आगामी दिनों में कैसे रहेगा मौसम

Fri, 11 Oct 2024 10:38 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 11 Oct 2024 10:38 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की वापसी हो सकती है। गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश की गतिविधि बनने रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

विज्ञापन
Temperature started rising due to stopping of rain in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की वापसी हो सकती है। गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश की गतिविधि बनने रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके वजह से प्रदेश में गरज चमक गतिविधि जारी रहने की संभावना है। साथ ही हल्की मध्यम बारिश भी हो सकती है। प्रदेश में बारिश थमने से तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार को मेघ गर्जन की गतिविधि जारी रहेगी। इसके बाद गतिविधि में कमी आने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में आज एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक-दो जगह पर बिजली गिर सकती है। आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के वापसी की रेखा 29°N और 84°E, नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना नर्मदापुरम, खरगांव, नंदूरबार, नवसारी और 20°N और 70°E से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही अगले दो-तीन दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के साथ महाराष्ट्र और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed