{"_id":"6ac74dbaae9db4c9420f39bd","slug":"telibandha-chowk-name-will-not-be-changed-said-cm-vishnu-deo-sai-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम': सीएम साय बोले- भ्रम में न रहें; 38 जगहों पर बनेंगे सेवा ज्योति संकल्प चौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम': सीएम साय बोले- भ्रम में न रहें; 38 जगहों पर बनेंगे सेवा ज्योति संकल्प चौक
Thu, 08 Oct 2026 01:31 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:31 PM IST
सार
सीएम ने कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदेलगा। इसे लेकर रायपुरवासियों में कई तरह की चर्चा हो रही है। इन चर्चाओं के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने तेलीबांधा चौक के नाम बदलने को लेकर फैले अफवाह पर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदेलगा। इसे लेकर रायपुरवासियों में कई तरह की चर्चा हो रही है। इन चर्चाओं के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने तेलीबांधा चौक के नाम बदलने को लेकर फैले अफवाह पर बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। इसके साथ ही न तो चौक के नाम में कोई बदलाव किया जा रहा है और न ही उसके मूल स्वरूप के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ की जा रही है।
मुख्यमंत्री साय ने चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के तहत विकसित किए जाने की घोषणा की गई है। इनमें रायपुर का तेलीबांधा चौक भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर किसी को भी भ्रम में नहीं रहना चाहिए। तेलीबांधा चौक का नाम यथावत रहेगा। इसे केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरूप विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी इसे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दुर्ग में आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में वे शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दुर्ग जिले को इस अवसर पर विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सौगात भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
फैक्ट फाइल
विज्ञापन
तेलीबांधा चौक का कोई नाम परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की गलतफहमी में न रहें। वहाँ केवल सेवा ज्योति संकल्प के रूप में विकास कार्य किया जाएगा। चौक का न तो नाम बदला जा रहा है और न ही उसमें कोई छेड़छाड़ की जा रही है। https://t.co/ePO317537B
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 8, 2026
विज्ञापन
मुख्यमंत्री साय ने चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के तहत विकसित किए जाने की घोषणा की गई है। इनमें रायपुर का तेलीबांधा चौक भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर किसी को भी भ्रम में नहीं रहना चाहिए। तेलीबांधा चौक का नाम यथावत रहेगा। इसे केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरूप विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी इसे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दुर्ग में आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में वे शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए संचालित महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दुर्ग जिले को इस अवसर पर विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सौगात भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
फैक्ट फाइल
- तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा
- किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय
- प्रदेश के 38 स्थानों पर विकसित होंगे ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’
- तेलीबांधा चौक भी इनमें शामिल
- सीएम साय बोले- न चौक का नाम बदल रहे हैं, न उसके मूल स्वरूप से कोई छेड़छाड़ कर रहे