{"_id":"6821b006d8a174fa01094e06","slug":"tehsildar-action-on-illegal-construction-on-government-land-in-pendra-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: पेंड्रा में शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण पर तहसीलदार की कार्रवाई, जब्त की सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: पेंड्रा में शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण पर तहसीलदार की कार्रवाई, जब्त की सामग्री
Mon, 12 May 2025 02:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 12 May 2025 02:46 PM IST
सार
पेंड्रा तहसील के अमरपुर में प्रभुदयाल यादव द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध मकान निर्माण को तहसीलदार अविनाश कुजूर ने रुकवाया। निर्माण सामग्री जब्त कर स्थगन आदेश उल्लंघन के लिए दंडात्मक कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरपुर के पतेराटोला में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। तहसीलदार पेंड्रा अविनाश कुजूर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने निर्माण कार्य में उपयोग हो रही लिफ्टिंग मशीन, मिक्सिंग मशीन, रेत, छड़ आदि सामग्री को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
दरअसल, प्रभुदयाल यादव ने गांव के मदन चौधरी को आवंटित प्रधानमंत्री आवास को खरीदकर उस पर कब्जा कर लिया था। इसके अतिरिक्त, उन्होंने इससे सटी शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मकान निर्माण शुरू किया और शासकीय बिजली के खंभे को भी अपने निर्माण के अंदर शामिल कर लिया, जिससे दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन
ग्रामवासियों की शिकायत पर तहसीलदार ने एक दिन पहले प्रभुदयाल को निर्माण कार्य रोकने का स्थगन आदेश जारी किया था। इसके बावजूद, प्रभुदयाल और उनकी पत्नी शिवकुमारी यादव ने आदेश का उल्लंघन करते हुए बड़ी संख्या में मजदूरों के साथ लेंटर ढलाई का कार्य जारी रखा। तहसीलदार, पटवारी, कोटवार और ग्रामवासियों की उपस्थिति में निर्माण कार्य रुकवाया गया। जप्त सामग्री के साथ-साथ प्रभुदयाल के खिलाफ स्थगन आदेश के उल्लंघन के लिए दंडात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन