बलरामपुर: राशन वितरण में 91 ग्रामों में नोडल अधिकारी के रूप में शिक्षकों की ड्यूटी, शिक्षक संघ का विरोध
बलरामपुर रामानुजगंज के रामचंद्रपुर विकासखंड के 91 ग्राम पंचायत के शासकीय उचित मूल्य दुकान में माह जून से अगस्त 2025 तक 3 माह का चावल का भंडारण किया जाकर हितग्राहियों को एकमुश्त 3 माह का चावल वितरण किया जाना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर रामानुजगंज के रामचंद्रपुर विकासखंड के 91 ग्राम पंचायत के शासकीय उचित मूल्य दुकान में माह जून से अगस्त 2025 तक 3 माह का चावल का भंडारण किया जाकर हितग्राहियों को एकमुश्त 3 माह का चावल वितरण किया जाना है। जिसके लिए एसडीएम रामानुजगंज के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण के लिए नोडल अधिकारी के रूप में 91 शिक्षकों का ड्यूटी लगाया गया है। आज से नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ हो गया स्कूल खुलने के साथ ही स्कूल की रौनक बढ़ जाएगी तथा बच्चों की किलकारी स्कूलों का माहौल बदल जाएगा जिस प्रकार से शिक्षकों की ड्यूटी राशन वितरण में नोडल अधिकारी के रूप में लगाई गई है उसे निश्चित रूप से पढ़ाई पर भी प्रभाव पड़ेगा स्कूल प्रारंभ होने की शुरुआती दौर में ही शिक्षक के स्कूल में नहीं रहने से अभिभावक भी चिंतित रहेंगे। शिक्षक संघो ने एसडीएम के इस आदेश का विरोध जताया।
एक ओर जहां राज्य शासन के द्वारा शाला प्रवेश उत्सव प्रत्येक शासकीय स्कूल में मनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं जिसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में साला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा जिससे बच्चे का मनोबल पढ़ने के लिए बड़े एवं कोई बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे। रामचंद्रपुर विकासखंड के 91 शिक्षकों की ड्यूटी राशन वितरण के लिए नोडल अधिकारी के रूप में लगाई गई है। वर्तमान में नागरिक आपूर्ति निगम की दुकानों में चावल रखने की जगह नहीं होने कारण शासन ने हितग्राहियों को एक साथ 3 महीने का राशन वितरण करने का निर्णय लिया है राशन दुकान संचालक राशि वितरण में कोई गड़बड़ी न करें सके इसके शिक्षक को राशन दुकान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
शिक्षक राशन दुकानों में खड़े होकर हितग्राहियों का निर्धारित मानक के अनुसार राशन वितरण करेंगे तथा खाद्य विभाग के अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे राशन वितरण में शिक्षकों को ड्यूटी लगाने से नए शिक्षा सत्र के अध्यापन व्यवस्था विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है प्रशासन के निर्णय की जानकारी मिलने के बाद शिक्षकों में भारी नाराजगी है शिक्षकों ने अधिकारियों के मनमानी की शिकायत शासन से की है तथा आदेश तत्काल निरस्त नहीं होने पर प्रवेश उत्सव का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी है। एसडीएम देवेंद्र प्रधान ने कहा कि राशन वितरण में नोडल अधिकारी के रूप में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है इससे पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।
छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश्वर कुशवाहा ने कहा है कि प्रदेश सरकार शिक्षा गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए अभी पूरे प्रदेश में विसंगति पूर्ण युक्ति युक्त कारण किया गया है। जिसका पूरे प्रदेश में शिक्षक संगठन में विरोध किया है। दूसरे तरफ यदि शिक्षक राशन वितरण का कार्य करेंगे तो शिक्षा की गुणवत्ता कितना बढ़ पाएगा समझ से परे है। निश्चित तौर पर 16 जून से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हो रहा है और ऐसे वक्त पर शिक्षकों को अपने विद्यालय उपस्थित होना चाहिए था परंतु एसडीएम रामानुजन के द्वारा शिक्षकों को राशन वितरण कार्य में लगाना उचित नहीं है।