फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Teacher who threatened teacher was arrested

Surajpur: शिक्षिका को धमकी देने वाला शिक्षक हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने दो हफ्ते बाद की कार्रवाई

Tue, 03 Dec 2024 10:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Dec 2024 10:30 PM IST
सार

आरोप है कि प्रधान पाठक सुशील कुमार कौशिक बीते 21 नवंबर को नशे की हालत में बंदूक के साथ शासकीय हाई स्कूल बरबसपुर में घुस आया। वहां के संकुल प्राचार्य को 20 नवंबर को अनुपस्थित क्यों किये हो कहकर गोली मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
Teacher who threatened teacher was arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूरजपुर में एक प्रधान पाठक के द्वारा स्कूल में बंदूक ले जाकर अपने ही स्कूल के प्राचार्य शिक्षिका को धमकी देने संबंधी खबर सोशल में वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी प्रतापपुर ने बीईओ प्रतापपुर से लिखित रिपोर्ट प्राप्त कर आरोपी प्रधान पाठक सुशील कुमार कौशिक के विरूद्ध धारा 221, 351(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर प्रधान पाठक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, प्राथमिक शाला बरबसपुर का प्रधान पाठक सुशील कुमार कौशिक बीते 21 नवंबर को नशे की हालत में बंदूक के साथ शासकीय हाई स्कूल बरबसपुर में घुसकर वहां के संकुल प्राचार्य को 20 नवंबर को अनुपस्थित क्यों किये हो कहकर गोली मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed