फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Teacher used to molest girl student on pretext of teaching tuition in Korba

टीचर की हैवानियत : ट्यूशन पढ़ाने के बहाने छात्रा से करता था अश्लील हरकत, रो-रोकर परिजनों को बतायी आपबीती

Tue, 25 Jul 2023 02:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Tue, 25 Jul 2023 02:46 PM IST
सार

कोरबा जिले से शर्मनाक मामले सामने आया है। यहां एक टीचर ट्यूशन पढ़ाने के बहाने छात्रा से अश्लील हरकत करता था। पीड़िता व परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Teacher used to molest girl student on pretext of teaching tuition in Korba
आरोपी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। दीपका थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल का टीचर ट्यूशन पढ़ाने के बहाने छात्रा से अश्लील हरकत करता था। छात्रा ने रो-रोकर अपने परिजनों को आपबीती बतायी। छात्रा की बात सुनकर परिजनों ने दीपका थाना पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। छात्रा व उसके परिजनों द्वारा मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दीपका थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि उसका बेटा और बेटी एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। उसकी बेटी कक्षा पांच में पढ़ती है। पीड़ित पिता ने बताया कि मोहम्मद समीर खान निजी स्कूल का वाइस प्रिंसिपल भी है, जो स्कूल के बच्चों को अपने घर में ट्यूशन भी पढ़ाता था। पीड़िता के पिता के मुताबिक, आरोपी टीचर ने बच्ची को अंग्रेजी में कमजोर होना बताकर अपने पास ट्यूशन भेजने को कहा था। 
विज्ञापन


छात्रा को उसके पास ट्यूशन पढ़ने के लिए भेजा गया। कुछ दिन बाद टीचर छुट्टी पर चला गया था। आने के बाद उसने फिर से बच्चों को ट्यूशन भेजने के लिए कहा, लेकिन इस बार बच्ची टीचर के पास ट्यूशन जाने को तैयार नहीं हुई। कारण पूछने पर उसने टीचर की सारी हरकतें को बताया तब जाकर मामले का उजागर हुआ। हालांकि पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed