व्याख्याताओं को मिला नियुक्ति पत्र: CM भूपेश ने कहा- रोजगार देने में मिलती है बेरोजगारी भत्ता से ज्यादा खुशी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर अपने निवास कार्यालय में शिक्षक भर्ती-2023 के व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान हायर सेकेंडरी सह आईटीआई ट्रेड के प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर अपने निवास कार्यालय में शिक्षक भर्ती-2023 के व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान हायर सेकेंडरी सह आईटीआई ट्रेड के प्रमाण पत्र भी वितरित किए। सीएम के निर्देश पर हायर सेकंडरी के साथ ही आईटीआई कोर्स शुरू किया गया है। सीएम ने प्रदेश के सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 12वीं के साथ आईटीआई का प्रमाण पत्र मिलने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर भारत सरकार 12वीं के साथ आईटीआई कराने पर विचार कर रही और हमने आज प्रमाण पत्र भी वितरित कर दिए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता देने से ज्यादा खुशी रोजगार देने में मिलती है। विशेष भर्ती अभियान चलाकर शिक्षकों की भर्ती की गई है।
LIVE: व्याख्याता नियुक्ति पत्र वितरण एवं सह आई.टी.आई ट्रेड प्रमाण पत्र वितरण (मुख्यमंत्री निवास, रायपुर) https://t.co/uUpU9SoIbu
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 12, 2023विज्ञापन
इसके पहले सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि 'अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेश के सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं। युवाओं की उपलब्धियों को बढ़ावा देने और समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन युवाओं की अपार क्षमता और जीवन शक्ति की याद दिलाता है। एक स्थायी और समावेशी भविष्य को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में युवा महोत्सव और युवाओं से भेंट-मुलाकात जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने की पहल की गई है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम युवाओं के लिए हरित कौशल एक सतत विश्व की ओर, हरित संक्रमण की दिशा में यात्रा शुरू करना रखी गई है। इससे युवाओं में सामाजिक भागीदारी और अपने पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, जिसके भविष्य में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।'
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेश के सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 12, 2023
युवाओं की उपलब्धियों को बढ़ावा देने और समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।
यह दिन युवाओं की अपार क्षमता और जीवन शक्ति की याद दिलाता है। एक…
निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel ने वितरित किए नियुक्ति पत्र
— Bhupesh Online (@BhupeshOnline) August 12, 2023
🟣शिक्षक भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
🟣इस दौरान सीएम ने 'हायर सेकेंडरी सह आईटीआई ट्रेड' प्रमाण पत्र भी वितरित किये
🟣मुख्यमंत्री के निर्देश पर हायर… pic.twitter.com/GCilgCeQTT