{"_id":"65b24237c71c3399670d27d9","slug":"teacher-of-swami-atmanand-school-said-objectionable-things-in-class-regarding-two-religions-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षक दो धर्मों को लेकर कक्षा में कहीं आपत्तिजनक बातें, ग्रामीणों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षक दो धर्मों को लेकर कक्षा में कहीं आपत्तिजनक बातें, ग्रामीणों ने की शिकायत
Thu, 25 Jan 2024 05:17 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 25 Jan 2024 05:17 PM IST
सार
बलरामपुर रामानुजगंज के स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षक ने धो धर्मों को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं। इसके बाद ग्रामीणों ने चौकी में लिखित शिकयत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की शिकायत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामचंद्रपुर विकासखंड के डिंडो गांव के स्वामी आत्मानंद स्कूल के एक शिक्षक ने दो धर्मों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं। ये बातें शिक्षक ने कक्षा में छात्र-छात्राओं के सामने बोलीं। इसे लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने डिंडो चौकी में आवेदन दे कर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षक कक्षा में बच्चों के सामने धर्मों को लेकर आपत्तिजनक बातें करता रहता है। करीब दो महीने से लगातार शिक्षक इस प्रकार का काम कर रहा है। पहले भी शिक्षक को समझाइस दी गई थी। इसके बाद भी लगातार शिक्षक के द्वारा ऐसा किया जाता रहा। अब ग्रामीणों ने चौकी में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
चौकी में ज्ञापन सौंपने के दौरान लालमन यादव, डॉ. विजय गुप्ता, ब्रह्मदत्त गुप्ता, अरविंद यादव, पुष्प कांत यादव, अभिषेक त्रिपाठी, राकेश सिंह, दशरथ यादव मनीष गुप्ता, शिव शंकर यादव, प्रवीण यादव, मुकेश यादव आलोक यादव, राजेंद्र यादव, शत्रुघ्न सोनी, राकेश गुप्ता संतोष गुप्ता, आरजू यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन