{"_id":"6733810dbe34f459610bb6c9","slug":"teacher-beats-up-two-children-for-taking-tilak-and-saying-jai-shri-ram-in-korba-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: टीका लगाने और 'जय श्रीराम' बोलने पर शिक्षक ने दो बच्चों की कर दी पिटाई, ग्रामीणों ने सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: टीका लगाने और 'जय श्रीराम' बोलने पर शिक्षक ने दो बच्चों की कर दी पिटाई, ग्रामीणों ने सुनाई खरी-खोटी
Tue, 12 Nov 2024 09:53 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 12 Nov 2024 09:53 PM IST
सार
शिक्षक की इस अमानवीय हरकतों से परेशान बच्चे ने अपने पालकों को पूरी जानकारी दी। इस पर आक्रोशित पालक स्कूल पहुंचे और शिक्षक को जमकर खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक ने क्षमा मांगने की कोशिश की।
विज्ञापन
स्कूल पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले के पाली पड़निया गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों को "जय श्रीराम" कहने या टीका लगाने पर एक शिक्षक द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। इस घटना में शिक्षक राजकुमार ओगरे ने दो छात्रों की बुरी तरह पिटाई भी की, जिससे गांव में भारी आक्रोश फैल गया है। ग्रामीण अब इस घटनाक्रम के खिलाफ प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
पिता और अन्य ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षक की इस अमानवीय हरकतों से परेशान बच्चे ने अपने पालकों को पूरी जानकारी दी। इस पर आक्रोशित पालक स्कूल पहुंचे और शिक्षक को जमकर खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक ने क्षमा मांगने की कोशिश की, लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद पालकों ने सर्वमंगला चौकी पुलिस और शिक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में तीन गांवों के बच्चे पढ़ाई करने आते हैं और अब इन तीनों गांवों के लोग एकजुट होकर इस मुद्दे का विरोध करने के लिए तैयार हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी इसी स्कूल में शिक्षक के द्वारा इस तरह की हरकत की जा चुकी है बार-बार की जा रही हरकत से वह नाराज है और निश्चित ही इस पर कार्रवाई होना चाहिए
विज्ञापन
चौकी प्रभारी वैभव तिवारी के अनुसार, पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और संबंधित शिक्षा विभाग को पत्राचार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की जांच जारी है। इस मामले में शिक्षक राजकुमार ओगरे ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा है कि वह भविष्य में ऐसा कभी नहीं करेंगे और उन्होंने ग्रामीणों से माफी मांगी। हालांकि, ग्रामीण इस माफी को स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं।
विज्ञापन