{"_id":"692ad5f92a815ee510089a4e","slug":"teacher-beats-child-for-not-being-able-to-recite-the-count-blood-comes-out-of-the-child-eyes-instructions-for-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर रामानुजगंज: गिनती न सुना पाने पर शिक्षक ने की पिटाई, मासूम की आंख में उतरा खून, कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर रामानुजगंज: गिनती न सुना पाने पर शिक्षक ने की पिटाई, मासूम की आंख में उतरा खून, कार्रवाई के निर्देश
Sat, 29 Nov 2025 04:48 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 29 Nov 2025 04:48 PM IST
सार
रामानुजगंज के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पलगी में प्राथमिक शाला जावाखाड़ी के शिक्षक द्वारा मासूम छात्र की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन
गिनती न सुना पाने पर शिक्षक ने की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामानुजगंज के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पलगी में प्राथमिक शाला जावाखाड़ी के शिक्षक द्वारा मासूम छात्र की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले 7 वर्षीय छात्र भागीरथी यादव को गिनती में गलती करने पर शिक्षक उदय यादव ने इतनी जोरदार पिटाई की कि उसकी आंख में खून उतर आया और चेहरा सूज गया।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार की है। भोजन अवकाश के बाद कक्षा में पहुंचे शिक्षक ने बच्चे से गिनती सुनाने को कहा। गलती जैसे ही हुई, शिक्षक ने उसके दोनों गालों पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। बच्चा जब डर के कारण सिर झुकाने लगा तो शिक्षक और अधिक नाराज़ हुए और लगातार पिटाई करते रहे। पीड़ित छात्र के पिता धनंजय यादव ने आरोप लगाया कि शिक्षक घटना के समय नशे में थे और अक्सर नशे की हालत में ही स्कूल आते हैं। घर पहुंचकर भागीरथी ने रोते हुए पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन त्रिकुंडा थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है।
विज्ञापन
विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय कुशवाहा ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है और वह इसकी जांच करवा रहे हैं।जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने कहा कि दोषी शिक्षक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वहीं त्रिकुंडा थाना प्रभारी जवाहर तिर्की ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले में उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने दोषी शिक्षक की बर्खास्तगी की मांग की है। पुलिस व शिक्षा विभाग घटना की जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन