फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Teacher accused of molestation in Balrampur Ramanujganj

बलरामपुर रामानुजगंज: शिक्षक पर आरोप...महिलाओं से छेड़छाड़ और करता है अश्लील बातें, बच्चों के साथ मारपीट

Tue, 30 Dec 2025 05:46 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज Published by: राहुल तिवारी Updated Tue, 30 Dec 2025 05:46 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज के कुसमी विकासखंड के एक गांव में प्राथमिक शाला के शिक्षक पर महिलाओं से छेड़छाड़, अश्लील भाषा और बच्चों से मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक की हरकतों से महिलाएं और बच्चे भय में जी रहे हैं।
 

विज्ञापन
Teacher accused of molestation in Balrampur Ramanujganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज कुसमी विकासखंड के एक गांव में बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक शिक्षक बीरबल यादव पर महिलाओं से छेड़छाड़, अश्लील भाषा के प्रयोग और बच्चों के साथ मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त शिक्षक आए दिन महिलाओं को रास्ते में रोककर अभद्र शब्दों का प्रयोग करता है और अशोभनीय हरकतें करता है, जिससे गांव की महिलाएं और बच्चियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

विज्ञापन


ग्रामीण महिलाओं ने बयान में बताया कि शिक्षक लगातार उन्हें परेशान करता है और आपत्तिजनक बातें कहता है। वहीं स्कूल से जुड़ी शिकायतों में यह भी सामने आया है कि शिक्षक स्कूली बच्चों के साथ गाली-गलौज करता है। गला दबाने जैसी हरकतें करता है और कभी-कभी टांगी से मारने की धमकी भी देता है। इन घटनाओं के चलते न केवल महिलाएं बल्कि बच्चे भी भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


गांव एक और व्यक्ति ने बताया कि शिक्षक बीरबल यादव महिलाओं से आपत्तिजनक बातें करता है और वीडियो साक्ष्य में उसकी हरकतें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बताया कि गांव के सभी लोग एकजुट होकर इस शिक्षक को तत्काल गांव और विद्यालय से हटाने की मांग कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील नाग गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें एक वीडियो प्राप्त हुआ है, जिसमें शिक्षक द्वारा महिला के साथ अश्लील व्यवहार करते हुए देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के आवेदन के आधार पर वे संबंधित अधिकारियों से मिलकर आरोपी शिक्षक पर कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे।


वहीं जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर ने कहा कि वीडियो के माध्यम से मामले की जानकारी मिली है और तत्काल कुसमी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed