फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   T20 Match Raipur: IND vs AUS match in Raipur, tickets will be available from this day

T20 Match: एक दिसंबर को रायपुर में IND vs AUS मैच, इस दिन से मिलेगी टिकट; छात्रों के लिए रहेगी विशेष छूट

Thu, 23 Nov 2023 05:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 23 Nov 2023 05:39 PM IST
सार

T20 Match Raipur: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-आस्ट्रेलिया के बीच यह खेला जाएगा। एक दिसंबर को होने वाली टी 20 मैच के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए टिकट बिक्री 24 नवंबर को शुरू होगी।

विज्ञापन
T20 Match Raipur: IND vs AUS match in Raipur, tickets will be available from this day
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिवसीय टी 20 मैच खेला जाएगा। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-आस्ट्रेलिया के बीच यह खेला जाएगा। एक दिसंबर को होने वाली  टी 20 मैच के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस एक दिवसीय मैच को लेकर प्रदेशवासी काफी उत्साह हैं। इसके लिए टिकट बिक्री 24 नवंबर को शुरू होगी। मैच का टिकट एक हजार रुपये से लेकर 25 हजार तक कीमत तय की गई है।

विज्ञापन


24 नवंबर शुक्रवार सुबह नौ बजे से टिकट बिक्री शुरू होगी। इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से खरीद सकते हैं। टिकट अलग दामों पर उपलब्ध है। एक दिवसीय टी 20 मैच के लिए टिकट Paytm के जरिये टिकट मिलेगी। इस बार इंडोर स्टेडियम में टिकट के लिए कलेक्टिंग सेक्टर रहेगा। कुरिअर की व्यवस्था नहीं रहेगी 
विज्ञापन


टिकट की कीमत 
अपर स्टैंड के लिए 3500 रुपये, लोर स्टैंड के लिए तीन प्रकार की टिकट ले सकेंगे। लोर स्टैंड के लिए  सात हजार 500 रुपये, पांच हजार और चार हजार रुपये निर्धारित किया गया है। सिल्वर स्टैंड के लिए 10 हजार रुपये, गोल्ड स्टैंड के लिए 12 हजार 500 रुपये, प्लेटिनम स्टैंड के लिए 15 हजार और कॉरपोरेट बॉक्स के लिए 25 हजार रूपये निर्धारित किया गया है। इस मैच के लिए विघ्यार्थियों को मात्र एक हजार रुपये में टिकट मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed