फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Swami Atmanand Schools Recruitment for 1,812 Contractual Posts in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1,812 पदों पर भर्ती, व्याख्याता से लेकर सहायक शिक्षक तक के अवसर

Sat, 03 Oct 2026 07:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 03 Oct 2026 07:28 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1,812 संविदा पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ है। व्याख्याता, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल समेत कई पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी।

विज्ञापन
Swami Atmanand Schools Recruitment for 1,812 Contractual Posts in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट स्कूलों में नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने बड़ा विज्ञापन जारी किया है। विभाग ने प्रदेश भर के स्कूलों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक संवर्ग के 1,812 पदों पर संविदा भर्ती निकाली है। यह पूरी भर्ती प्रक्रिया अब केंद्रीकृत व्यवस्था के तहत संचालित होगी। इच्छुक अभ्यर्थी शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


पदों का विषयवार ब्योरा
भर्ती में व्याख्याता के 518 पद शामिल हैं। इनमें वाणिज्य के 104, अंग्रेजी के 65, भौतिकी के 53, सामाजिक विज्ञान के 52, हिंदी के 51, गणित के 49, संस्कृत के 47, रसायन शास्त्र के 44 और जीव विज्ञान के 39 पद हैं। भर्ती में सहायक शिक्षक के सबसे अधिक 590 पद रखे गए हैं।
विज्ञापन


शिक्षक संवर्ग में अंग्रेजी के 106, कला के 72, गणित के 68, विज्ञान के 56 और हिंदी या संस्कृत के 34 पद शामिल हैं। गैर-शैक्षणिक तथा अन्य पदों में प्राथमिक प्रधानपाठक के 27, पूर्व माध्यमिक प्रधानपाठक के 24, प्रयोगशाला सहायक के 170, ग्रंथपाल के 60, व्यायाम शिक्षक के 50 और कंप्यूटर शिक्षक के 40 पदों पर नियुक्तियां होंगी।\
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलावार रिक्तियों का विवरण
जिलेवार स्थिति देखें तो दुर्ग में सबसे ज्यादा 229 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा रायपुर में 141, बेमेतरा में 103, बिलासपुर में 97, कोरबा में 87, कांकेर में 85 और मुंगेली में 82 पद हैं। सक्ती में 73, सरगुजा में 72, जबकि बलौदाबाजार और बीजापुर में 61-61 पद निर्धारित हैं। सुकमा जिले में नौ और कोरिया जिले में सबसे कम आठ पद हैं।

भर्ती प्रक्रिया और आवेदन
इससे पूर्व जिला स्तर पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया को 30 मई को निरस्त कर दिया गया था। अब लगभग चार महीने के अंतराल के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने केंद्रीकृत भर्ती का आदेश जारी किया है। पूर्व में रायपुर जिले के 33 आत्मानंद स्कूलों में 152 पद रिक्त बताए गए थे, जबकि नई भर्ती में रायपुर के लिए 141 पद रखे गए हैं।


अभ्यर्थी पोर्टल eduportal.cg.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले पदवार योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और मानदेय संबंधी सभी शर्तों को आधिकारिक विज्ञापन में देखना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed