'छत्तीसगढ़ के महापुरुषों का अपमान कर रही बीजेपी': सुशील बोले- नाम चेंजर बनी साय सरकार, इस योजना का बदला नाम
Pandit Deendayal Upadhyaya Meritorious Student Incentive Scheme: छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार ने स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना को अब फिर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Pandit Deendayal Upadhyaya Meritorious Student Incentive Scheme: छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार ने स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना को अब फिर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर कर दिया है। इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं का नाम बदलने में लगी है। साय सरकार ने कोई भी मौलिक योजना शुरू नहीं कर पाई है। यह सरकार नाम चेंजर सरकार बनकर रह गई है। यह सरकार छत्तीसगढ़ के महापुरुषों का अपमान कर रही है।
कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन ने कहा कि पूर्व की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के महापुरुष स्वामी आत्मानंद के नाम पर स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना शुरू की थी। यह दुर्भाग्यजनक है कि अब इसका नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना कर दिया गया है।
'छत्तीसगढ़ियों के प्रति दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई'
उन्होंने भाजपा को सलाह देते हुए कहा कि यदि सरकार नई योजना चालू ही करना चाहती है तो वह पंडित दीनदयाल के नाम पर करें, लेकिन छत्तीसगढ़ के जो महापुरुष, साधु,संत और महात्मा हैं उनके नाम पर जो योजना चालू की गई है उसे कैसे बदल सकते हैं? यदि आप बदल रहे, तो ये छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों के प्रति दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई है। कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है।
बता दें राज्य की बीजेपी सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों के लिए चल रही छात्र प्रोत्साहन योजना का नाम बदल दिया है। कांग्रेस शासन काल में स्वामी आत्मानंद के नाम से संचालित योजना को अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के नाम से संचालित की जायेगी। इस योजना के तहत कक्षा दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाता है। योजना के नाम पर संशोधन में देरी की वजह से ही पिछले साल के टॉपर को अब तक सम्मानित नहीं किया गया है। अब जल्द ही राज्य सरकार टॉपर को सम्मानित करेगी।
रमन सरकार ने शुरू की थी मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना
वर्ष 2017 में रमन सरकार ने कक्षा दसवीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिये पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना शुरू की थी। वर्ष 2018 में जब भूपेश सरकार बनी तो उसने वर्ष 2019 में इस योजना का नाम बदलकर स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना कर दिया। अब चौधी बार राज्य में बीजेपी की सरकार है तो भाजपा ने दोबारा योजना का नाम संशोधित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना
कर दिया है। शिक्षा विभाग में इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
पहले भी बदला है इन योजनाओं का नाम
इससे पहले भी साय सरकार ने राजीव गांधी स्वालंबन योजना का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष स्वालंबन योजना, राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय आजीविका केंद्र योजना कर दिया है।
हर साल 10वीं-12वीं के टॉपर्स का होता है सम्मान
मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से हर साल 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में आने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाता है। दोनों कक्षाओं के टॉपर्स को प्रोत्साहन के रूप में डेढ़ डेढ़ लाख रुपए की नगद दी जाती है। पिछले साल कक्षा दसवीं में रिकॉर्ड 73 विद्यार्थी और 12वीं में 23 छात्रों ने टॉप टॉप टेनमें आए थे। सभी टॉपर उनके पालक अब तक सम्मान का इंतजार कर रहे हैं।