{"_id":"6831bc1bfc33f2ddaf099553","slug":"sushma-patel-absconding-accused-in-rape-and-smuggling-case-arrested-from-chhatarpur-mp-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: रेलवे स्टेशनों में बेसहारा लड़कियों की तलाश, फिर दूसरे राज्य ले जाकर में लाखों में बेचती, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: रेलवे स्टेशनों में बेसहारा लड़कियों की तलाश, फिर दूसरे राज्य ले जाकर में लाखों में बेचती, महिला गिरफ्तार
Sat, 24 May 2025 06:01 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 24 May 2025 06:01 PM IST
सार
Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बलात्कार और तस्करी के प्रकरण में फरार आरोपिया सुषमा पटेल को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बलात्कार और तस्करी के प्रकरण में फरार आरोपिया सुषमा पटेल को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। 21 फरवरी 2025 को पीडिता की भाभी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी ननद घर से बिना बताये कही चली गयी है। प्रकरण में किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर ले जाने की आशंका जताई गई।
मामले में थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 55/2025 धारा 137(2)BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। 21 मार्च 2025 को पीडिता द्वारा अपने भाई को फोन कर बतायी की राजेश नामक व्यक्ति ने बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर छतरपुर एमपी मे बाबूलाल नामक व्यक्ति को बेचकर उसके साथ विवाह करा दिये। गुढियारी पुलिस टीम द्वारा रवाना होकर पीडिता को ग्राम हिम्मतपुरा चौकी पंडरिया थाना सतई जिला छतरपुर से दस्तायाब कर एक अप्रैल 2025 को थाना गुढियारी लाया। पीडिता ने कथन में बतायी की राजेश नामक व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ छतरपुर ले जाकर बाबूलाल अहिरवार को एक लाख रूपये लेकर उसे बेचकर उसका विवाह बाबूलाल अहिरवार से करा दिया।
विवाह के बाद बाबूलाल ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया । प्रकरण में धारा 64, 143, 144 BNS 4, 6 पास्को एक्ट सबूत पाये जाने से जोडी गयी। आरोपी बाबूलाल उर्फ बबलू के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 01/04/2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण के फरार आरोपियो की पता तलाश लगातार की जा रही थी पता चलने पर पुलिस टीम महिला बल के साथ छतरपुर एमपी भेजकर आरोपिया को पकडकर थाना गुढियारी लाया गया। आरोपिया से पूछताछ करने पर बतायी कि फरार सह आरोपी राजेश उर्फ राजेन्द्र कामडे एवं उसकी पत्नी लक्ष्मी के साथ मिलकर असहाय लडकियों को बेचने का काम करती है अपने इस कार्य के लिए लडकियों को तलाशने का काम रेल्वे स्टेशनों पर करते है।
विज्ञापन
दिनांक 08/02/2025 को राजेश के बुलाने पर रायपुर आयी थी और बेचने के लिए असहाय लडकियों का पता तलाश कर रही थी। दिनांक 21/02/2025 को सभी ने मिलकर पीडिता को बेचने के इरादे से रायपुर रेल्वे स्टेशन से बहला फुसलाकर अपहरण किया था। जिसे बेचने के पहले राजस्थान ले गये। वहां पीडिता का खरीदरान नहीं मिलने पर आरोपिया ने सह आरोपी और उसके पत्नी लक्ष्मी के साथ मिलकर पीडिता को छतरपुर में बाबूलाल अहिरवार को एक लाख रुपये में बेचकर शादी करा दिया था। आरोपिया सुषमा पटेल के विरूद्ध अपराध सबूत का पाये जाने से दिनांक 23/05/2025 को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सह फरार आरोपी राजेश उर्फ राजेन्द्र कामडे और उसकी पत्नी लक्ष्मी की सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है।