फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sushasan Tihar-2025: Vimala Vando's face lit up with smile after getting learning license in Samadhan camp

सुशासन तिहार-2025: समाधान शिविर में लर्निंग लाईसेंस मिलने पर विमला वंडो के चेहरे पर आई मुस्कान

Sun, 18 May 2025 06:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 18 May 2025 06:43 PM IST
सार

समाधान शिविर में परिवहन विभाग के स्टाल में विमला वंडो ने लाईसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया था। जिला परिवहन अधिकारी एसबी रावटे के द्वारा जरूरी औपचारिकता पूरी करने के बाद एक सप्ताह में  विमला वंडो का लर्निंग लाइसेंस बनाकर प्रदान किया गया। लाइसेंस बन जाने से वे बहुत खुश हैं। 

विज्ञापन
Sushasan Tihar-2025: Vimala Vando's face lit up with smile after getting learning license in Samadhan camp
समाधान शिविर में बना लर्निंग लाईसेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुशासन तिहार अंतर्गत सुकमा विकासखंड के ग्राम जीरमपाल में आयोजित समाधान शिविर में परिवहन विभाग के स्टाल में विमला वंडो ने लाईसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया था। जिला परिवहन अधिकारी एसबी रावटे के द्वारा जरूरी औपचारिकता पूरी करने के बाद एक सप्ताह में  विमला वंडो का लर्निंग लाइसेंस बनाकर प्रदान किया गया। लाइसेंस बन जाने से वे बहुत खुश हैं। 
विज्ञापन


विमला वंडो ने कहा कि शासन की यह महत्वपूर्ण और लाभकारी पहल है, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। गांवों में समाधान शिविर लगने से आवेदकों का समय और राशि दोनों की बचत हो रही है। उन्होंने लर्निंग लाइसेंस मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और मार्गदर्शन में सुकमा जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें चिन्हांकित पंचायतों में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार कोंटा विकासखंड के गोरगुंडा निवासी मड़कम माड़ा ने बताया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत उन्होंने भी लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन किया था। 1 सप्ताह के अंदर उसे भी लर्निंग लाइसेंस बनाकर दिया गया। समाधान शिविर के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आम जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed