फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Surveillance was started by installing 12 CCTV cameras in Kodatarai village Raigarh

Raigarh: कोड़ातराई बना जिले का पहला सीसीटीवी लैस गांव, 12 कैमरों से शुरू हुई निगरानी; सुरक्षा में मिलेगी मदद

Sun, 06 Jul 2025 10:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 06 Jul 2025 10:42 PM IST
सार

रायगढ़ के कोड़ातराई गांव में 12 सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी शुरू की गई है। यह जिले का पहला ऐसा गांव है, जो सीसीटीवी कैमरों से लैस है। इससे चोरी, अपराध और सड़क हादसों पर अंकुश लगेगा। रायगढ़ पुलिस भी सीसीटीवी जागरूकता अभियान चला रही है।

विज्ञापन
Surveillance was started by installing 12 CCTV cameras in Kodatarai village Raigarh
कोड़ातराई गांव में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिला मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर दूर स्थित कोड़ातराई गांव रायगढ़ जिले का पहला गांव बन गया है, जो पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से लैस है। शुरुआती चरण में गांव में 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और जल्द ही इनकी संख्या बढ़ाने की योजना है। इन कैमरों के जरिए गांव की मुख्य सड़कों, चौराहों और सुनसान गलियों की सतत निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


गांव की विशेषता और चुनौतियां
कोड़ातराई गांव, जिसकी आबादी लगभग 5,000 है। यह नेशनल हाइवे से सटा हुआ है। यहां पटेलपाली, जकेला, लिंजीर, सुर्री, झारमुड़ा, तडोला, बेलपाली, लोहरसिंह, जामपाली, तेतला, बिजना, कुंजे डबरी जैसे आसपास के गांवों के लोग खरीददारी और अन्य कार्यों के लिए रोजाना आते-जाते हैं। हाइवे पर 24 घंटे भारी वाहनों का आवागमन रहता है, जिसके कारण सड़क हादसे आम हैं। कई बार हादसों के बाद वाहन चालक फरार हो जाते हैं और वाहन का नंबर न मिलने से पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिल पाता।
विज्ञापन


सीसीटीवी से निगरानी और त्वरित कार्रवाई
गांव की मुख्य सड़क, चौराहों और सुनसान गलियों में आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। ग्राम पंचायत भवन में डीवीआर सिस्टम के माध्यम से इन कैमरों से निगरानी की जा रही है। किसी भी असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इन कैमरों से न केवल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा, बल्कि अपराधियों की पहचान और सड़क हादसों में फरार वाहन चालकों को पकड़ने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच का बयान
गांव के सरपंच मृत्युंजय सिंह ठाकुर ने बताया, 'कोड़ातराई ऐसा गांव है, जहां 20-25 आसपास के गांवों के लोग रोजाना आते-जाते हैं। सुरक्षा के लिए अभी 12 कैमरे लगाए गए हैं और भविष्य में और कैमरे लगाए जाएंगे। इनसे न केवल गांव, बल्कि आसपास के क्षेत्रों को भी सुरक्षा मिलेगी। गांव के विकास के लिए और भी कई कार्य किए जाने हैं।'


रायगढ़ पुलिस का सीसीटीवी जागरूकता अभियान
रायगढ़ पुलिस ने जुलाई माह में शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी जागरूकता अभियान शुरू किया है। पहले चरण में सात कैमरे लगाए जा चुके हैं। इस अभियान के तहत व्यापारियों और नागरिकों को अपने घरों व प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और कम-से-कम एक कैमरे का फोकस मुख्य मार्ग पर रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed