फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sun showed its power in Chhattisgarh, temperature started rising, know how the weather will be today

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में धूप ने दिखाया तेवर, बढ़ने लगा तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Sun, 06 Apr 2025 10:40 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 06 Apr 2025 10:40 AM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में धूप ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही तेज धूप का असर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Sun showed its power in Chhattisgarh, temperature started rising, know how the weather will be today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में धूप ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही तेज धूप का असर देखने को मिलेगा। हालांकि इसके कुछ दिन बाद प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसमी तंत्र सक्रिय हैं। इसके वजह से प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। आगामी दिनों में फिर से बदल छाए रहने के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में आगामी दिनों की तुलना में तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब फिर मौसम बदलने की वजह से तापमान बढ़ने की संभावना है। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहा। मध्य और उत्तरी हिस्सों अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई है। आज रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed