फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Success in anti Naxal operation Security forces surrounded and killed 17 Naxalites Naxalite Jagdish with a bou

नक्सल अभियान में सफलता: 17 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने घेरकर मारा, 25 लाख के इनामी नक्सली जगदीश का अंत

Sat, 29 Mar 2025 03:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Mar 2025 03:51 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए। झीरमकांड में शामिल खूंखार नक्सली जगदीश भी इस मुठभेड़ में मारा गया। जगदीश नक्सलियों के दरभा डिवीजन का इंचार्ज था। 

विज्ञापन
Success in anti Naxal operation Security forces surrounded and killed 17 Naxalites Naxalite Jagdish with a bou
नक्सल मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए। झीरमकांड में शामिल खूंखार नक्सली जगदीश भी इस मुठभेड़ में  मारा गया। जगदीश नक्सलियों के दरभा डिवीजन का इंचार्ज था, इस पर 25 लाख रुपये का इनाम था। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में यह मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी, तभी यह मुठभेड़ हुई। केरलापाल क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर शुक्रवार रात को यह अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान शामिल थे।

विज्ञापन

 


 

भारी मात्रा में हथियार बरामद

मुठभेड़ में 11 महिला नक्सलियों सहित कुल 17 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से 10 एके-47, एसएलआर, इंसास राइफल, .303 राइफल, रॉकेट लॉंचर, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है। मुठभेड़ में मारे गए 07 नक्सलियों की पहचान हुई है। अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ में DRG सुकमा के तीन व सीआरपीएफ के एक जवान कुल 04 कुल घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों से घिरा हुआ है इलाका

जवानों ने जहां ऑपरेशन चलाया वो पूरा इलाका पहाड़ों से घिरा हुआ है। इस ऑपरेशन की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चार साल में इस  इलाकों में पहली बार सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेर कर मारा है। जवानों की टीम को बड़े नक्सली लीडर जगदीश के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद फोर्स ऑपरेशन के लिए निकली जवानों को इनपुट मिला था कि करीब 25 नक्सलियों की टीम इलाके में है। इसके बाद गोगुंडा पहाड़ी को जवानों ने घेर लिया और मुठभेड़ में 17 नक्सलियों का मार गिराया। 

   
 
विज्ञापन

संयुक्त अभियान पर निकली थी टीम
सुकमा पुलिस ने बताया कि केरलापाल क्षेत्र में नक्सलियों की सूचना पर 28 मार्च को डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया।


 

साल 2025 में नक्सली मुठभेड़- 
5 जनवरी 2025 को अबूझमाड़ के जंगल में एक महिला नक्सली समेत पांच नक्सली ढेर।
12 जनवरी 2025 को बीजापुर के मद्देड़ इलाके में एनकाउंटर में दो महिला समेत पांच नक्सली मारे गये थे। 
16 जनवरी 2025 को बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर और मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें फोर्स ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था। 
21 जनवरी 2025 को गरियांबद जिले में 14 नक्सली मारे गये थे।
2 फरवरी 2025 को बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का जंगल में मुठभेड़ में जवानों ने आठ नक्सलियों को मार गिराया था। 
9 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में 31 नक्सली ढेर।
20 मार्च को बीजापुर में पुलिस नक्सल मुठभेड़ में 26 और कांकेर मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गये हैं। इस तरह 20 मार्च को कुल 30 नक्सली मारे गये।
25 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा पर हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गये थे। इसमें इनामी नक्सली सुधाकर भी मारा गया था।  
29 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा के केरलापाल इलाके में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए। इनामी नक्सली जगदीश के मारे जाने की खबर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed