फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Subhash Chandra Bose birth anniversary on CM House raipur

सुभाषचन्द्र बोस जयंती : सीएम भूपेश बघेल ने नेताजी को किया नमन, कहा- वे सभी भारतीयों के आदर्श

Mon, 23 Jan 2023 12:54 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 12:54 PM IST
विज्ञापन
Subhash Chandra Bose birth anniversary on CM House raipur
नेताजी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि करते सीएम भूपेश बघेल और राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सोमवार को अपने निवास कार्यालय सीएम हाउस में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें नमन किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम भी मौजूद रहीं। 

विज्ञापन

 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस के 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा', 'जय हिन्द' और 'दिल्ली चलो' जैसे नारों ने आजादी की लड़ाई में एक नई ऊर्जा भरने का काम किया। उनकी ओर से गठित आजाद हिंद फौज ने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। नेताजी सभी भारतीयों के आदर्श हैं। उनका  त्याग, संघर्ष और आजादी की लड़ाई में अमूल्य योगदान हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन




आज बलौदाबाजार के सरोरा और पुरैना-खपरी दौरे पर सीएम
इसके बाद मुख्यमंत्री रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड से तिल्दा-नेवरा विकासखण्ड के ग्राम सरोरा के लिए रवाना हुए। वे बलौदाबाजार विधानसभा के दो गांवों सरोरा और बलौदाबाजार विकासखंड के पुरैना-खपरी गांव में आमजनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस दौरान बलौदाबाजार कलेक्टोरेट कार्यालय में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेयर ढेबर ने दी पुष्पांजलि
वहीं रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने तेलीबांधा और रेलवे स्टेशन मुख्यमार्ग स्थित नेताजी की प्रतिमा के पास पहुंचकर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की। नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग की ओर से नगर निगम जोन क्रमांक 2 और 3 के सहयोग से आयोजित पुष्पांजलि आयोजन में निगम एमआईसी सदस्य सुन्दरलाल जोगी, सुरेश चन्नावार, रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, पार्षद कामरान अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि संतोष साहू, नेताजी सुभाष मंच रायपुर के अरुण भद्रा, छत्तीसगढ़ युवा सेवा संगठन रायपुर के पदाधिकारी किशोर आहूजा, सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed