फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sub-inspector wife accuses IPS officer of physical abuse officer says it's a blackmailing plot in Chhattisgarh

CG: आईपीएस अफसर पर सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, अधिकारी ने बताया ब्लैकमेलिंग की साजिश

Thu, 23 Oct 2025 01:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 23 Oct 2025 01:32 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने आईजी रैंक के एक आईपीएस अधिकारी पर यौन उत्पीड़न और शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगा दिए।

विज्ञापन
Sub-inspector wife accuses IPS officer of physical abuse officer says it's a blackmailing plot in Chhattisgarh
आईपीएस अधिकारी डॉ. रतन लाल डांगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतन लाल डांगी पर यौन उत्पीड़न और शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप लगाने वाली महिला, बिलासपुर में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी है। महिला का दावा है कि अधिकारी पिछले सात वर्षों से उसका मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहे हैं। वहीं, अधिकारी ने सभी आरोपों को साजिश करार देते हुए महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शिकायत पत्र में महिला ने कहा कि उत्पीड़न की शुरुआत तब हुई जब संबंधित अधिकारी सरगुजा में आईजी के रूप में पदस्थ थे। बिलासपुर आईजी बनने के बाद भी यह सिलसिला जारी रहा। महिला के अनुसार, अधिकारी अक्सर अपनी पत्नी की अनुपस्थिति में उसे सरकारी बंगले पर बुलाते थे और आपत्तिजनक हरकतें करते थे।
विज्ञापन


महिला का दावा है कि चंदखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में तबादले के बाद भी अधिकारी ने वीडियो कॉल के ज़रिए उत्पीड़न जारी रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी सुबह से देर रात तक लगातार वीडियो कॉल और लोकेशन शेयर करने का दबाव डालते थे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब उसने विरोध किया, तो अधिकारी ने धमकी दी कि अगर उसने बात मानने से इनकार किया तो उसके पति का तबादला नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएस अधिकारी ने ब्लैकमेलिंग का मामला बताया
वहीं, आरोपी आईजी रैंक के अधिकारी ने डीजीपी अरुणदेव गौतम को लिखे पत्र में खुद पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि सब-इंस्पेक्टर की पत्नी कई वर्षों से उन्हें और उनके परिवार को ब्लैकमेल कर रही है। अधिकारी का कहना है कि महिला ने उनके निजी क्षणों की तस्वीरें और वीडियो बनाकर उन्हें धमकाया। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि महिला कई बार जहर की शीशी लेकर उनके दफ्तर पहुंची और आत्महत्या की धमकी दी।

अधिकारी द्वारा लगाए गए आरोपों के मुख्य बिंदु
  • महिला ने उन्हें पत्नी से संबंध न रखने की शर्त रखी, साथ ही आठ घंटे तक लगातार वीडियो कॉल पर रहने का दबाव बनाया।
  • उसने वाशरूम और घर की तस्वीरें खींचकर वायरल करने की धमकी दी।
  • कई बार आत्महत्या का नाटक कर उन्हें डराने की कोशिश की।
  • उनके घर पहुंचकर स्टाफ को निजी तस्वीरें दिखाईं और हंगामा किया।
  • अधिकारी का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम से वह और उनका परिवार मानसिक तनाव में हैं।

विभागीय जांच शुरू
शिकायत मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed