फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sukma Encounter News: CRPF Sub-Inspector Killed, Jawan Injured in Encounter with Naxals

Chhattisgarh: सुकमा में नक्सली मुठभेड़ में एक एसआई का बलिदान, एक कांस्टेबल घायल; चार संदिग्ध गिरफ्तार

Sun, 17 Dec 2023 10:37 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 17 Dec 2023 10:37 AM IST
सार

Chhattisgarh Naxal Attack: सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक दरोगा बलिदान हो गया। वहीं, कांस्टेबल रामू घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
Sukma Encounter News: CRPF Sub-Inspector Killed, Jawan Injured in Encounter with Naxals
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तीन नक्सली गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार सुबह करीब सात बजे नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ 165वीं बटालियन के सब-इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी बलिदान हो गए। जबकि कांस्टेबल रामू घायल हो गए। घायल जवान को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और सीआरपीएफ, कोबरा और जिला बल द्वारा आसपास के इलाके की सघन सर्चिंग की जा रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा में सीआरपीएफ के 165वीं बटालियन की माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी की शहादत को नमन किया है। उन्होंने घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार जनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना में घायल जवान रामू के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। रामू को उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed