फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Students' wait is over! Chhattisgarh Board released exam schedule, 10th-12th exams from February

छात्रों का इंतजार खत्म!: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल, 10वीं–12वीं की परीक्षाएं फरवरी से

Sat, 22 Nov 2025 11:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 22 Nov 2025 11:39 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का इंतजार खत्म कर दिया है। मंडल ने हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी तथा शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (PT) परीक्षाओं की आधिकारिक तिथियाँ घोषित कर दी हैं।

विज्ञापन
Students' wait is over! Chhattisgarh Board released exam schedule, 10th-12th exams from February
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का इंतजार खत्म कर दिया है। मंडल ने हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी तथा शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (PT) परीक्षाओं की आधिकारिक तिथियाँ घोषित कर दी हैं। कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रदेशभर के छात्रों, स्कूलों और अभिभावकों में परीक्षा तैयारी को लेकर तेज़ी देखी जा रही है।
विज्ञापन


घोषित कार्यक्रम के अनुसार, हायर सेकेंडरी (12वीं) की वार्षिक परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 13 मार्च 2026 तक चलेगी। दोनों परीक्षाओं का समय प्रातः 9:00 बजे से 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएँ 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक ली जाएँगी, जिनका समय भी प्रातः 9:00 बजे से 12:15 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत टाइम-टेबल
मंडल ने स्पष्ट किया है कि सभी विषयों और तिथियों की संपूर्ण समय-सारणी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र, शिक्ष संस्था और अभिभावक विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.cgbse.nic.in  पर जा सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed