फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Student going to buy coconut from market on Teacher's Day dies in road accident

Durg: शिक्षक दिवस पर बाजार से नारियल खरीदने जा रहे एक छात्र की सड़क हादसे में मौत, एक घायल; हेडमास्टर सस्पेंड

Thu, 05 Sep 2024 07:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Thu, 05 Sep 2024 07:30 PM IST
सार

दुर्ग जिले में एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, एक छात्र घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र नारियल लेने के लिए बाजार जा रहे थे।
 

विज्ञापन
Student going to buy coconut from market on Teacher's Day dies in road accident
छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग जिले के ग्राम कौही में गुरुवार को शासकीय स्कूल के छात्र की सड़क हादसे में  मौत हो गई। वहीं, एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों छात्र स्कूल टाइम में हेडमास्टर के कहने पर नारियल खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने हेडमास्टर की लापरवाही मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। वहीं, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार की दोपहर की बताई जा रही है। कौही के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में कक्षा 6वीं में पढ़ने वाले छात्र वोमेश की मौत हो गई। दरअसल आज स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा था। इसके लिए स्कूल के हेडमास्टर संतोष महिलांगे ने अपनी मोटरसाइकिल देकर वोमेश कुमार और भूपेश तिवारी को नारियल लेने बाजार भेजा था। दोनों छात्र मोटरसाइकिल लेकर नारियल लेने जा रहे थे। इस बीच दोनों छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस घटना में वोमेश नाम के छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed