फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   student commits suicide by hanging herself in Gaurela Pendra Marwahi

CG: 'मैं आत्महत्या कर रही हूं...', दोस्तों को कॉल कर फांसी के फंदे पर झूल गई छात्रा, पढ़ाई को लेकर था डिप्रेशन

Mon, 16 Dec 2024 09:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Mon, 16 Dec 2024 09:25 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन में थी। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
student commits suicide by hanging herself in Gaurela Pendra Marwahi
जिला अस्पताल गौरेला पेंड्रा मरवाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंड्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली 12वीं की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने आत्महत्या करने से पहले अपने दोस्त को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन उसके घर पहुंचने से पहले छात्रा की मौत हो गई। फिलहाल शुरुआती जांच में पढ़ाई के डिप्रेशन में छात्रा के खुदखुशी करने की बात सामने आई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पेंड्रा थाना क्षेत्र के पंचम केशरी के चाल में रहने वाली छात्रा पिछले दो सप्ताह से स्कूल नहीं जा पा रही थी और अर्धवार्षिक परीक्षा में भी किन्हीं कारणों से नहीं बैठ पाई थी। पढ़ाई को लेकर लगातार डिप्रेशन में भी चल रही थी। सुबह उसके मम्मी पापा जो शासकीय नौकरी में थे वो रोज की तरह अपने काम पर निकल गए। इसके बाद छात्रा अपने दोस्तों से फोन करके बात की। साथ ही एक छात्रा, जिसका आज बर्थडे भी था उसे भी जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही कुछ दिनों से पढ़ाई का प्रेसर काफी होने की बात कही। 
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा ने अपने एक दोस्त को कॉल करके बताया कि 'मैं फांसी लगाकर आत्महत्या कर रही हूं।' जिसके बाद उसके कुछ दोस्त आनन-फानन में छात्रा के घर पहुंचे, लेकिन तब तक छात्रा फांसी के फंदे में झूल गई थी। उसके दोस्त उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस की टीम के साथ स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी काफी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे। परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर बच्ची को देखकर वो भी बेसुध हो गए, जिनका इलाज भी जिला अस्पताल में जारी है। वहीं, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साक्ष्य और बयान के आधार पर इस खुदखुशी के पीछे पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन के चलते उठाया गया कदम बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed