फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Storm wreaked havoc in Raipur: Power cut in many areas, people troubled throughout night, CG weather

रायपुर में आंधी तूफान ने मचाई तबाही: कई इलाकों में बिजली रही गुल, रातभर परेशान रहे लोग, बिजली विभाग मौन

Fri, 02 May 2025 10:48 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 02 May 2025 10:48 AM IST
सार

chhattisgarh weather: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते दिनों आये आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। शाम चार बजे के बाद आई तेज आंधी की वजह से रायपुरवासी काफी परेशान रहे।

विज्ञापन
Storm wreaked havoc in Raipur: Power cut in many areas, people troubled throughout night, CG weather
आंधी ने मचाई तबाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

chhattisgarh weather: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते दिनों आये आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। शाम चार बजे के बाद आई तेज आंधी की वजह से रायपुरवासी काफी परेशान रहे। सबसे बड़ी परेशानी बिजली विभाग ने बढ़ा दी। कई इलाकों में दोपहर  के बाद से ही बिजली गुल हो गई तो कई क्षेत्रों में आंधी आने के वक्त शाम चार बजे के बाद बिजली चली गई। इसके बाद रायपुर के कई इलाके रातभर अंधेरे में रहे। पूरी रात बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। रातभर रतजगा किये। 
विज्ञापन





रातभर लोग बिना बिजली के ही बिताये। लोग रातभर बिजली विभाग को शिकायत करते रहे पर विभाग के तरफ से भारी उदासीनता बरती गई। कई जगह लोगों की शिकायत दर्ज नहीं की गई। कई फीडर केंद्रों पर कर्मचारी नदारद रहे। लोग इन केंद्रों पर पहुंचकर शोर-शराबा करते रहे पर किसी ने भी लोगों की फरियाद नहीं सुनी। बिजली विभाग के अधिकारियों के फोन बंद मिले। मोर बिजली 2.1 एप पर मैसेज दिखता रहा कि आंधी तूफान की वजह से बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने की वजह से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। बिजली कंपनी सीएसपीडीसीएल के कर्मचारी सुधार कार्य में लगे हुए हैं। कृपया धर्य बनाये रखें, लेकिन भीषण गर्मी के बीच लोगों का धर्य जवाब दे गया। लोग रातभर बेचैन रहे। महिलायें, बुजुर्ग, बच्चे सभी भीषण गर्मी में परेशान रहे। रातभर लोग सो नहीं पाये। 
विज्ञापन





बिजली विभाग के कर्मचारी रातभर बिजली दुरुस्त करने में ही लगे रहे। कहीं पर ट्रांसफार्मर पर खराबी रही तो कई जगह खंभों पर पेड़ गिर गये। कई जगह केबल टूटकर बिखरे हुए थे। विभागीय कर्मचारी इसे ठीक करने में ही इधर से इधर लगे रहे। सबसे ज्यादा परेशानी रायपुरा क्षेत्र के महादेवघाट इलाके में देखी गई। यहां के अधिकतर क्षेत्रों जैसे चंगोराभाठा, सत्यम विहार, शिवम विहार, सुंदरम विहार, मानसरोवर कॉलोनी, रायपुरा आदि क्षेत्रों के लोग परेशान रहे। रातभर बिजली नहीं आई। लोग विभाग के नंबर पर शिकायत के लिये कॉल करते रहे। गुस्साये लोग चंगाोराभाठा बिजली उप केंद्र पर पहुंचकर बिजली बहाल करने की मांग की, इस दौरान वहां पर कर्मचारी नदारद रहे। आक्रोशित लोग महापौर मीनल चौबे से मिलने पहुंचे तो उन्होंने इसे अपने क्षेत्र के बाहर का मामला होने का हवाला लिया। लोग रातभर रतजगा किये। ऐसे में कई क्षेत्रों में रात तीन बजे के बाद बिजली आई तो कहीं कुछ इलाकों में सुबह में बिजली आई। आंधी तूफान की वजह से पूरा जन जीवन प्रभावित रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन






शाम को आई तेज आंधी की वजह से पेड़ टूटकर गिर गया, तो कई जगह होर्डिंग्स  गिर गये। करीब 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चली। इसका नजारा शहर अंदर में देखने को मिला। देवेंद्र नगर में सड़क पर राहगिरों के लिए बना शेड गिर गया। इस दौरान कई कार नीचे दब गई। जेसीबी की मदद से टीन शेड हटाया गया।





कई जगहों के पेड़ भी टूटकर सड़कों में गिर गए। कई घरों के टीन शेड भी हवा में उड़ गए। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मेघगर्जन, तेज हवा और बारिश के आसार हैं। इस दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। एक दो जगहों पर 30-40 किमी रफ्तार से तेज हवा चलने और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है। यह गतिविधि अगले पांच दोनों तक जारी रहने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed