फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   stop dam broke due to three days of heavy rain in Korba

Korba Weather: कोरबा में तीन दिनों की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, स्टॉपडैम टूटा; बचाव और राहत कार्य जारी

Sat, 05 Jul 2025 12:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 05 Jul 2025 12:37 PM IST
सार

कोरबा जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गेरवां के बांसाझर्रा स्टॉ पडैम टूटने और सड़कों के कटाव से कई गांव प्रभावित हैं।

विज्ञापन
stop dam broke due to three days of heavy rain in Korba
कोरबा में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने जिले को पानी-पानी कर दिया है। नदी-नाले उफान पर हैं। गेरवां के बांसाझर्रा में बना स्टॉप डैम टूटने से खेतों में पानी भर गया। पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 75.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिसमें करतला ब्लॉक में सर्वाधिक 151.4 मिलीमीटर बारिश हुई।

विज्ञापन


बारिश के कारण बड़मार से कोई गांव को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की पुलिया बह गई, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। गुरुवार को बालको क्षेत्र की कई बस्तियों में बारिश का पानी घरों में घुस गया, जिससे लोग परेशान रहे। शनिवार सुबह से फिर शुरू हुई बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। करतला ब्लॉक के गेरवां पंचायत में बांसाझर्रा स्टॉप डैम के टूटने से आसपास के गांवों में खेती और निस्तार के लिए महत्वपूर्ण जल स्रोत प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि यह डैम पूर्व विधायक ननकी राम कंवर के प्रयासों से बना था और कई गांवों के लिए जीवन रेखा था। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से डैम की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग की है। जिले में इस मानसून सीजन में अब तक 260.01 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 10 साल के औसत 242.4 मिलीमीटर से 7.3% अधिक है। पिछले साल इस अवधि में 312.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रवार बारिश का आंकड़ा
कोरबा में 126 मिमी, बरपाली में 58.5 मिमी, पाली में 30.02 मिमी, कटघोरा में 35.5 मिमी और पसान में 89.5 मिमी बारिश हुई। हसदेव बांगो बांध में पानी की आवक बढ़ी है और जलस्तर 346 मीटर तक पहुंच गया है। बांध की कुल क्षमता 359.66 मीटर है और वर्तमान में यह 35% तक भरा है। पिछले 24 घंटों में 91.88 मिलियन घन मीटर पानी की आवक दर्ज की गई।


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता संतोष नाग ने बताया कि बड़मार-कोई गांव मार्ग पर 20 साल पुरानी पाइप पुलिया बह गई है। बारिश थमने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और निचले इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed