फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   State Open School released the time table, 10th-12th examination will start from March month in Chhattisgarh

Chhattisgarh: राज्य ओपन स्कूल ने जारी की टाइम टेबल, मार्च महीने से शुरू होगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, देखें

Sat, 25 Jan 2025 04:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 25 Jan 2025 04:25 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में ओपन स्कूल परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी गई है। कक्षा 12वीं की परीक्षा 26 और कक्षा 10वीं की 27 मार्च से शुरू होगी। ओपन स्कूल की पहली मुख्य परीक्षा में करीब 82 हजार विद्यार्थी बैठेंगे।

विज्ञापन
State Open School released the time table, 10th-12th examination will start from March month in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में ओपन स्कूल परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी गई है। कक्षा 12वीं की परीक्षा 26 और कक्षा 10वीं की 27 मार्च से शुरू होगी। ओपन स्कूल की पहली मुख्य परीक्षा में करीब 82 हजार विद्यार्थी बैठेंगे। इसमें 10वीं की परीक्षा में करीब 38 हजार परीक्षार्थी और 12वीं की परीक्षा के लिए लगभग 44 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया। इन परीक्षाओं के लिए राज्य में ढाई सौ से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। पिछली बार मार्च-अप्रैल परीक्षा 2024 के लिए करीब एक लाख छात्रों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

 
10वीं की परीक्षा 27 मार्च से 17 अप्रैल तक होगी। छात्र-छात्राओं के ओपन स्कूल की समयसारिणी वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसके अलावा विद्यार्थी परीक्षा टाइम टेबल अध्ययनशाला में जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। पहली मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन 20 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन मंगाए गए थे।
विज्ञापन


तिथि और विषय
10वीं की परीक्षा 27 मार्च हिन्दी, 29 मार्च उर्दू,1 अप्रैल विज्ञान, 3 अप्रैल अंग्रेजी, 5 अप्रैल गृहविज्ञान, 8 अप्रैल सामाजिक विज्ञान, 11 अप्रैल गणित, 12 अप्रैल व्यवसाय अध्ययन,  15 अप्रैल अर्थशास्त्र, 16 अप्रैल मराठी और 17 अप्रैल को संस्कृत की परीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तिथि और विषय
12वीं की परीक्षा 26 मार्च हिन्दी, 28 मार्च जीव विज्ञान, 29 मार्च राजनीति, 2 अप्रैल भौतिक विज्ञान, 4 अप्रैल गृह विज्ञान, 7 अप्रैल रसायन विज्ञान, 9 अप्रैल अंग्रेजी, 11 अप्रैल लेखांकन,12 अप्रैल गणित,16 अप्रैल इतिहास,17 अप्रैल वाणिज्य,19 अप्रैल भूगोल और 21 अप्रैल को अर्थशास्त्र की परीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed