फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   State Congress in-charge Sachin Pilot visit to Bastar from today: Will take preparation for Rahul Gandhi progr

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का बस्तर दौरा आज से: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

Fri, 12 Apr 2024 11:42 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/जगदलपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 12 Apr 2024 11:42 AM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज यानी शुक्रवार से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। पायलट दोनों दिन जगदलपुर और बस्तर दौरे पर रहेंगे। पायलट आज को शाम करीब पांच बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
State Congress in-charge Sachin Pilot visit to Bastar from today: Will take preparation for Rahul Gandhi progr
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज यानी शुक्रवार से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। पायलट दोनों दिन जगदलपुर और बस्तर दौरे पर रहेंगे। पायलट आज को शाम करीब पांच बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद विशेष विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। लगभग साढ़े छह बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। इस दौरान प्रभारी लाल बहादुर शास्त्री मैदान का निरीक्षण करेंगे। साथ ही पहले चरण के मतदान के लिए चुनावी प्रचार की समीक्षा के साथ ही राहुल गांधी के दौरे को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन




माना जा रहा है कि पीसीसी प्रभारी राहुल गांधी की सभा को सफल बनाने दो दिनों तक केवल बस्तर में ही रहेंगे। इस दौरान वे राहुल की सभा की तैयारियों की मॉनिटरिंग तो करेंगे साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के अलावा कई समाजों के प्रमुखों के साथ बैठक भी करेंगे। प्रभारी बनने के बाद पायलट का यह पहला बस्तर दौरा रहेगा। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है राहुल गांधी की सभा वाले दिन वे बस्तर विधानसभा में आयोजित सभा में शामिल होंगे। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से मुलाकात और बैठकें जगदलपुर में ही आयोजित होंगी। इधर राहुल गांधी के बस्तर दौरे में उनकी सभा के साथ-साथ आदिवासी समाज प्रमुखों से मुलाकात की प्लानिंग की जा रही है। इसके लिए एक ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। कांग्रेसी कोशिश कर रहे हैं कि आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों की मुलाकात राहुल से सीधे हो जाए और राहुल उनसे वन टू वन चर्चा भी कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed